जमीन के विवाद में भतीजे ने चाचा के सिर में मारी गोली, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा,अलीगंज, । मकान बनाने के दौरान पिलर लगाने के विवाद में दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट के बाद फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग के दौरान एक गोली युवक के सिर को छूती हुई निकल गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। दोनों पक्ष से तहरीर दी गई है।
गांव किनौड़ी खैराबाद निवासी रामनरेश ने तहरीर देते हुए बताया कि शुक्रवार सुबह पशुओं को चारा डाल रहे थे। आरोप है कि विक्रम पुत्र मेहरबान, इनकी पत्नी पिंकी यादव, पिता मेहरबान सिंह गांव में मकान बना रहे है। मकान का एक पिलर उनकी जगह में लगाने लगे। विरोध करने पर विक्रम ने तमंचा निकाल लिया और फायर कर दिया। गोली सिर में जा लगी। इससे वह घायल हो गए। इस दौरान आरोपी ने बचाने आएं लोगों पर भी कई राउंड फायरिंग की। घायल को स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया है।
दूसरी तरफ मोहल्ला सुम्मेरचन्द्र निवासी विक्रम सिंह ने तहरीर देते हुए बताया कि पैत्रिक गांव किनौड़ी खैराबाद स्थित मकान में शुक्रवार सुबह काम कराने गए थे। आरोप है कि चाचा रामनरेश, पत्नी निर्मला देवी, बेटा राहुल ने लाठी-डंडा से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट आई है। इतना ही चाचा ने फायर भी किए। जिसमें वह बच गया। पीड़ित ने कोतवाली अलीगंज में तहरीर दी है।