ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक की मौत, चार घायल, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा/ अलीगंज, । अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली पलटने से एक की मौत हो गई। चार लोग घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया गया है। जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
कोतवाली अलीगंज के गांव भदुइया मठ निवासी बलवीर सिंह (50) पुत्र मोहकम सिंह, सतेन्द्र, यशवंत, दुष्यंत, रवेन्द्र सिंह शुक्रवार को किसी काम से ट्रैक्टर-ट्राली से अलीगंज आएं थे। देर शाम गांव वापस लौट रहे थे। गांव तिसौरी के पास पहुंचे। वही पर ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके नीचे दबकर सभी लोग घायल हो गए। एकत्रित लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए घायलों को बाहर निकाला। जानकारी पर पहुंची पुलिस घायलों को लेकर स्वास्थ्य केन्द्र पहुंची। चिकित्सक ने बलवीर सिंह को मृत घोषित कर दिया।