
धुमरी के राशन डीलर का अनुबंध पत्र निलंबित
एटा, । डीएसओ कमलेश कुमार गुप्ता ने राशन वितरण में लापरवाही मिलने पर ग्राम पंचायत धुमरी के राशन डीलर राम कुमार की दुकान का अनुबंध पत्र निलंबित किया है। साथ ही राशन डीलर से अनियमितताओं के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है।
गांव में पहुंचे डीएसओ ने उपभोक्ताओं से खाद्यान्न वितरण के बारे में जानकारी की।डीएम ने राशन वितरण में लापरवाही पाए जाने, कार्डधारकों को पूरा राशन न देने पर डीएसओ की गई जांच के उपरांत तहसील अलीगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत धुमरी के राशन डीलर रामकुमार की दुकान का अनुबंध पत्र निलंबित करते हुए विक्रेता से अनियमितताओं के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है। डीएम के निर्देश पर डीएसओ ने गुरुवार को ग्राम पंचायत धुमरी के उचित दर विक्रेता राजेन्द्र कुमार गुप्ता की दुकान का आकस्मिक निरीक्षण क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अलीगंज के साथ संयुक्त रूप से किया। मौके पर कार्ड धारकों, परिजनों से विक्रेता के वितरण, व्यवहार के संबंध में पूछताछ की गई। उनके लिखित बयान दर्ज किए गए क मौके पर कार्डधारकों ने विक्रेता के वितरण को अंसंतोषजनक बताया गया क विक्रेता के स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया। विक्रेता की दुकान पर खाद्यान्न का भौतिक सत्यापन ऑनलाइन रिपोर्ट के अनुसार स्टॉक में अंतर पाया गया। इन अनियमितताओं के क्रम मे राम कुमार उचित दर विक्रेता की दुकान का अनुबंध पत्र निलंबित करते हुए विक्रेता से उक्त अनियमितताओं के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया।