जिले में एक के बाद एक लूटपाट करने वाले चार दबोचे

जिले में एक के बाद एक लूटपाट करने वाले चार दबोचे

एटा, । एक के बाद कई लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले चार शातिर लुटेरों को बागवाला, मलावन, स्पेशल सेल की टीम ने धर दबोचा। पकड़े गए लुटेरे जिले में लगातार लूट कर पुलिस के लिए चुनौती बने हुए थे। इनके कब्जे से चोरी का माल, घटना में प्रयुक्त बाइकें बरामद हुई हैं।

पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करते हुए एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि एसएचओ बागवाला नरेश सिंह, एसएसआई मलावन विनोद कुमार, स्वाट, इंटेलीजेंस टीम के शंभूनाथ, विनोद कुमार, विपिन भाटी, श्रवण निगम, नितिन चौधरी ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बुधवार रात को जीटी रोड आसपुर के पास से पुष्पेंद्र उर्फ पेठा निवासी परसोंन बागवाला, प्रवेश निवासी शेरपुर थाना अमांपुर कासगंज, विपिन निवासी नगला मंगली थाना जैथरा, सुखवीर उर्फ बाबा निवासी नगला दयाराम थाना मलावन को पकड़ा। इनके कब्जे से तमंचा, कारतूस, दो बाइक, मोबाइल, 13 हजार नकद, लूट के आभूषण बरामद हुए। सुखवीर उर्फ बाबा, सौरभ ने मिलकर 23 अक्तूबर को छछैना पुल पर ऑटो सवार सराफ से लूट की थी। इसके साथ ही गैंग बनाकर लूट की घटनाएं करते हैं।

एएसपी ने बताया कि 13 अप्रैल को अलीगंज में बाइक सवार लुटेरों ने महिला से जेवरात लूटे थे। मामले की रिपोर्ट प्रवीण ने दर्ज कराई थी। 28 सितंबर को मलावन के गांव सैंदपुर पर भाई-बहन को रोककर बाइक सवार लुटेरो ने महिला से पर्स लूटा था। 12 दिसंबर को सत्यवीर सिंह निवासी कलंदरनगर जसरथपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि बाइक सवार लुटेरों ने उनकी पत्नी से जेवरात लूटे थे। 16 दिसंबर को कुलदीप निवासी बेंदुला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इनसे, इनकी पत्नी से भी बाइक सवार लुटेरों ने लूट की थी।

सीसीटीवी कैमरे ने एक बार फिर पहुंचाया अंजाम तक

एएसपी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। उसमें लुटेरो को देखा गया। पीड़ित के बयान, कैमरे के आधार पर लुटेरों को पकड़ा गया। बागवाला में कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks