पोस्टमास्टर की परीक्षा की पास, प्रमाणपत्र निकले फर्जी

पोस्टमास्टर की परीक्षा की पास, प्रमाणपत्र निकले फर्जी

एटा – सहायक शाखा पोस्टमास्टर की परीक्षा पास की। शैक्षिक प्रमाणपत्र चेक किए गए। जांच में प्रमाणपत्र कूटरचित निकले। जांच में खुलासा होने के बाद सहायक डाक अधीक्षक ने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सहायक डाक अधीक्षक पश्चिमी राजबहादुर सिंह ने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि कुमारी अंजली शाक्य निवासी लखना रोड बकेवर आदर्श नगर इटावा ने भारतीय डाक विभाग की परीक्षा पास की थी। बताया जाता है कि परीक्षा पास करने के बाद जलेसर के गनेशपुर डाकघर शाखा में एबीपीएम पद के लिए सफल घोषित किया गया था। इसके बाद प्रमाणपत्र की जांच की गई। तमिलनाडू चैन्नई बोर्ड का हाईस्कूल का शैक्षिक प्रमाणपत्र चेक किया गया। सत्यापन के लिए संबंधित वेबसाइड पर चेक किया गया। विवरण न मिलने के कारण सचिव तमिलनाडू को पत्र लिखा गया था। डाक अधीक्षक के अनुसार भेजे गए पत्र के बाद जबाव आया। इसमें लिखा हुआ था जो हाईस्कूल का शैक्षिक प्रमाणपत्र पेश किया गया है वह फर्जी है। डाक विभाग मामले में कार्रवाई कर सकता है। अधीक्षक के अनुसार हाईस्कूल की फर्जी मार्कशीट तैयार कराकर डाकघर जलेसर में एबीपीएम पद पर तैनात हुई है। नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks