
ई-रिक्शा लूट की दो घटनाएं नहीं दर्ज हुई एक भी रिपोर्ट
एटा, । चालक को नशीला पदार्थ सुंघाकर रिक्शा, मोबाइल व नकदी लूटने की दूसरी घटना हुई है। किसी भी मामले में कोई भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। हालांकि कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिलती है।
बता दें कि कोतवाली देहात के गांव दूल्हापुर निवासी लवकुश बुधवार को गांधी मार्केट में अचेत हालत में मिले थे। पिता प्रेमपाल ने बताया कि मंगलवार रात को कुछ लोगों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर अचेत कर दिया था। बेटे से दो हजार रुपये, ई-रिक्शा, मोबाइल लूट ले गए थे। इससे पहले भी एक घटना हुई थी।
वह युवक ठंडी सड़क पर अचेत पड़ा मिला था। उससे भी ई-रिक्शा, मोबाइल, नकदी लूटी गई थी। दोनों ही मामलों का खुलासा नहीं हो सका है। हालांकि इन मामलों में कोई एफआईआर भी दर्ज नहीं हुई है।