मेडिकल कॉलेज इमारत से गिरा श्रमिक

तीसरी मंजिल पर निर्माण सामग्री चढ़ाने को खींच रहा था लिफ्ट, गंभीर हालत में रेफर
मेडिकल कॉलेज इमारत से गिरा श्रमिक

एटा, । मेडिकल कॉलेज में निर्माणाधीन आठ मंजिला इमारत से गुरुवार सुबह नौ बजे एक मजदूर गिर गया। मजदूर के गिरते ही काम कर रहे मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में घायल मजदूर को साथियों ने इमरजेंसी में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने मजदूर की हालत गंभीर देखते हुए उसे आगरा रेफर कर दिया।

गुरुवार सुबह नौ बजे से ही मेडिकल कॉलेज की आठ मंजिला इमारत में मजदूरों ने काम करना शुरू कर दिया। इमारत की तीसरी मंजिल पर मध्य प्रदेश के गांव खेड़ा टोटा निवासी गनपत पुत्र कंबोज काम कर रहा था। वह नीचे से ऊपर जा ट्राली से जा रही निर्माण सामग्री को खींच रहा था। काम करने के दौरान अचानक वह तीसरी मंजिल से नीचे आ गिरा।

नीचे गिरते ही गपनत का सिर फट गया। नीचे काम कर रहे मजदूर ऊपर से गिरे गनपत की हालत देखकर हतप्रभ रह गये। गिरने के बाद ही मौके पर मौजूद मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। गनपत के साथ उसके पत्नी, बच्चे भी कार्यस्थल पर मौजूद थे। वह भी घटनास्थल पर पहुंच गये। मौके पर मौजूद साथी मजदूरों ने घटना की सूचना ठेकेदार रवि को दी। उसके साथ ही घायल गनपत को इमरजेंसी ले जाया गया। जहां घायल मजदूर को प्राथमिक उपचार देने के बाद आगरा रेफर कर दिया गया। शाम तक तीसरी मंजिल से गिरे मजदूर की हालत उपचार के दौरान सही बनी हुई है।

घटना के बाद आक्रोशित मजदूरों ने किया कार्य बहिष्कार मेडिकल कालेज की निर्माणाधीन आठ मंजिला इमारत में कार्य कर रहे मजदूरों ने घटना के बाद कार्य बंद कर दिया। वह घायल मजदूर का इलाज कराने की मांग पर अड़ गये। सूचना पाकर बाबा मजदूर कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रबल प्रताप भी मौके पर पहुंच गये। उन्होंने समझा-बुझाकर मजदूरों को शांत किया। उसके बाद उन्होंने कार्य शुरू कर दिया।

मेडिकल कालेज की निमार्णाधीन इमारत का कार्य सीएंडडीएस करा रही है। इसलिए उनको मजदूर गिरने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

-डा. विवेक पाराशर, मीडिया प्रभारी, मेडिकल कालेज, एटा

इमारत में कार्य करने वाले मजदूरों सुरक्षित रहकर कार्य करने को सभी सुविधायें दी जाती है। गिरकर घायल हुए मजदूर का इलाज कराया जायेगा।

-प्रबल प्रताप सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर, बाबा एनकेजी, गाजियाबाद

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks