हाईस्कूल-इंटर परीक्षा को जिले में बनाए 101 केंद्र

हाईस्कूल-इंटर परीक्षा को जिले में बनाए 101 केंद्र

एटा – हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए यूपी बोर्ड ने जिले में 101 केंद्र बनाये हैं। डीआईओएस मिथलेश कुमार ने परीक्षा केन्द्र बनाये जाने के बाद भी शासन से 31 दिसंबर तक आपत्ति, शिकायत दर्ज कराने की समय सीमा निर्धारित की है।

डीआईओएस ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में शासन ने 101 केन्द्र निर्धारित किये हैं। जिसमें 8 राजकीय, 51 सहायता प्राप्त एवं 42 वित्तविहीन स्कूलों को शामिल किया है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधक, प्रधानाचार्य, छात्र, अभिभावकों से कहा कि वह निर्धारित किये गये केन्द्रों की सूची का विवरण बोर्ड बेवसाइट पर अवलोकन कर लें। इसमें विद्यालय के परीक्षार्थियों के आवंटन का अवलोकन कर लें। इस संबंध में यदि कोई आपत्ति, विसंगति संज्ञान में आती है। तब वह अपनी आपत्ति, विसंगति शिकायतों के प्रत्यावेदन संगत साक्ष्यों, सुझावों सहित 31 दिसंबर तक कार्यालय में उपलब्ध करा सकते हैं। इसके अलाव ई-मेल आईडी पर भी निर्धारित तिथि तक सूचना प्राप्त कराना सुनिश्चित करें। इसके बाद कोई प्रत्यावेदन मान्य नहीं होगा।

बोर्ड परीक्षा में जिले में 61,639 विद्यार्थी करेंगे प्रतिभाग बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए जिले में 61,639 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया गया है। इसमें हाईस्कूल के 34,289 विद्यार्थी शामिल है। इसमें 14056 छात्राएं और 20233 छात्र शामिल हैं। इंटरमीडिएट में 27,350 परीक्षार्थी पंजीकृत है। इसमें 16,896 छात्राएं और 10,458 छात्र शामिल हैं।
फाइनल परीक्षा केंद्रों में पूर्व के 20 हटाए गए, 20 नए जोड़े

बोर्ड से जारी हुई फाइनल 101 परीक्षा केंद्रों की सूची में प्रस्तावित सूची में शामिल 20 स्कूल हटाये गये। इनके स्थान पर 20 नये जोड़े गये हैं। जिस विद्यालयों के नाम हटाये गये है। उनके प्रबधंक, प्रधानाचार्य में नाराजगी बनी हुई है। शामिल होने वाले विद्यालय खुश हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks