कोरोना महामारी के काल में नागरिकों को सुरक्षा देने के उद्देश से अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक विवेक बंसल सेवा कार्यों का कार्यक्रम निरंतर चला रहे हैं
इसी क्रम में आज वे कोल क्षेके ग्राम बढौली फत्ते खां में सघन सैनीटाईज़ेशन किया, लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की मास्क वितरित किये तथा शरीर के अन्दर रोग प्रतीरोधात्मक क्षमता बढ़ाने के लिये आयुर्वेदिक काढ़ा जोकि राजस्थान प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध हुआ है वितरित किया I विवेक बंसल ने सभी नागरिकों से कोरोना वायरस से बचाव के लिये समस्त उपायों एवं नियमों का पालन ज़िम्मेदारी के साथ करने की अपील भी की I इस अवसर पर उपस्थित उनके सहयोगियों में प्रदीप रावत, सागर सिंह तौमर, पिंकू बघेल, कैलाश लोधी, विकास कुमार थे I