गौशालाओं तथा शहरों में घूम रहे गौवंशो का बुरा हाल है

एटा,29 दिसंबर। विश्व हिन्दू परिषद के विभागाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने कहां कि इस समय सर्दी की वजह से गौशालाओं तथा शहरों में घूम रहे गौवंशो का बुरा हाल है लेकिन इनकी कोई सुध लेने वाला नहीं है जव कि उ.प्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज गौवंशो को लेकर काफी गम्भीर रहते है गौवंशो के आशीर्वाद से ही उ.प्र.मे दुबारा सरकार बनीं तथा विपक्ष खूब चिल्लाया कि गोवंशो ने खेतों में नुकसान किया इसके बावजूद भी सरकार बनीं। इसको लेकर मुख्यमंत्री जी को विचार कर जिले के अधिकारियों को सख्त आदेश देकर गौवंशो के प्रति शिथिलता बरत रहे अधिकारियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए। क्यों कि जिले में कुछ प्रशासनिक अधिकारी मुख्यमंत्री जी की सरकार को बदनाम करने में जुटे हुए हैं।शहर में चुटैल गौवंश घूम रहे है तथा इनको गऊशाला तक नहीं पहुंचाया जा रहा है तथा कुछ गौवंश तो ऐसे हैं जो कि उठ नहीं पा रहे हैं एक ही जगह पर भूखे प्यासे पड़े हैं। जिले में प्रभारी मंत्री व मंत्री जी आते हैं गोशालाओ का निरीक्षण कर के चले जाते हैं तथा शहर में घूम रहे गौवंशो का कोई निरीक्षण नहीं कराता है विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता गोवंशो पर कार्य कर रहे हैं तो कुछ अधिकारी सहयोग नहीं करते हैं बल्कि हमारे कार्यकर्ताओ का मनोबल तोड़ने का कार्य कर रहे है।
श्री चौहान ने कहां कि इस सम्बन्ध में मेरी जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी महोदय से बार्ता हुई तथा मैंने उन्हें गौवंशो की हो रही दुर्दशा के बारे में विस्तार से अवगत कराया तो उन्होंने कहां कि मैं दिखवाता हूं लेकिन जो अधीनस्थ कर्मचारी हैं उनकी सोच नहीं बदल रही है।वह एक कान सुनकर दूसरे कान से निकाल देते हैं क्योंकि कि यह लोग भारत -पाकिस्तान का बॉर्डर बनाए हुए हैं उनका कहना है कि शहर का मामला है तो नगरपालिका देखेगी तथा देहात का मामला है तो प्रधान और वी. डी.ओ.देखेंगे इसके चलते गौवंशो की दुर्दशा हो रही है।। जव कि मुख्यमंत्री जी गौशालाओं पर पैसा खर्च कर इन्हें बचाने का कार्य कर रहे हैं। वहीं जिले के जिलाधिकारी महोदय व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऐसे अधिकारी हैं चाहे गौवंश की समस्या हो या और कोई भी समस्या हो तत्काल संज्ञान लेते हैं।
श्री चौहान ने शासन व प्रशासन से मांग की है कि जनपद में घूम रहे गौवंशो को तत्काल गौशाला भेजा जाये तथा गौशालाओं में निरीक्षण कराकर चारा तथा सर्दियों में गौवंशो की पूर्ण सुरक्षा की जाये।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks