एटा – थाना अवागढ़ पुलिस को मिली सफलता,अवागढ़ थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास की घटना में फरार चल रहे अभियुक्त 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा थाना अवागढ़ पर पंजीकृत *मुअसं- 184/20 धारा 147, 307, 323, 324, 504, 506 भादंवि* में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 04.07.2020 को थाना अवागढ़ पर वादी श्री गजेन्द्रपाल पुत्र अभयलपाल सिंह निवासी खुशालपुर थाना अवागढ़ द्वारा थाना अवागढ़ पर इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनाँक 03.07.2020 को प्रार्थी अपने खेत पर था तभी ग्राम नगला दर्शन के किशनपाल, रेशमपाल आदि लोग जिनका खेत मेरे खेत के पास है, अपने परिवारजनों के साथ आ गए और गाली-गलौज कर कहने लगे कि तुझे इस खेत में धान नहीं करने देंगे। मेरे विरोध करने पर सभी मिलकर मेरे साथ लाठी-डंडे से मारपीट करने लगे तथा जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर दिया। जिससे कि मैं बाल-बाल बचा हूँ। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए जिससे वो गाली गलौज करते हुए मौके से फरार हो गये इस सूचना पर थाना अवागढ़ पर *मुअसं:-184/20 धारा 147, 307, 323, 324, 504, 506 भादंवि* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना में फरार चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष अवागढ़ को निर्देशित किया गया। दिनांक 05.07.2020 को थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर घटना में फरार चल रहे अभियुक्त किशनपाल व रेशमपाल को अवागढ़ जलेसर रोड कुसवा तिराहे के पास से समय करीब 11.50 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। तथा घटना में फरार अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1- किशनपाल पुत्र सियाराम सिंह निवासी नगला दर्शन थाना अवागढ़ एटा
2- रेशमपाल पुत्र सियाराम निवासी उपरोक्त।
गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल :-
1- एसएसआई शिवप्रसाद सिंह
2- एसआई गौतम सिंह
3- आरक्षी सुभाष सिंह
4- आरक्षी लेनिन कुमार
5- आरक्षी चालक राहुल कुमार
