
ब्रेकिगं न्यूज — कचंन कश्यप भाजपा उत्तराखण्ड प्रदेश ओबीसी मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर हर्ष एटा / नैनीताल ! उत्तराखण्ड में निषाद कश्यप मल्लाह आदि पिछडे वर्ग की जातियों के रोजगारपरक विकास के लिऐ प्रारम्भ की गयी योजनाओं का लाभ शतप्रतिशत उन तक पहुंचाने के लिऐ प्रयासरत माननीय पुष्कर धामी मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड की नीतियों को जन जन तक आबाद कर भाजपा को सशक्त बनाने के उद्देश्य से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा के निर्देश पर उत्तराखण्ड प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरि द्वारा अब तक कुमायूं मण्डल भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश मंत्री रहीं श्रीमती कंचन कश्यप को उत्तराखण्ड प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत कर समूचे उत्तराखण्ड सहित उत्तर प्रदेश के पच्छिमांचल में अतयंत पिछडे वर्ग पर मजबूत पकड बनाने की कोशिश की गयी है ! जातव्य हो श्रीमती कचंन कश्यप उ.प्र. में मूलत: आगरा की निवासी होने के साथ ही एटा निवासी राकेश कश्यप राष्ट्रीय सरंक्षक कश्यप महासभा भारत की भांजी है ! राकेश कश्यप उत्तर प्रदेश के कश्यप निषाद बाहुल्य क्षेत्रों में अच्छी खासी पकड रखते हैं !