पिता-पुत्री समेत नौ पर लूट-मारपीट का केस, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा/बरेली। प्रेमनगर के बुजुर्ग विजय ने पुत्र वधू डोली साहू समेत नौ लोगों के खिलाफ मारपीट, लूटपाट और 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगने आदि गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विजय कुमार का कहना है, 2021 में उन्होंने अपने अधिवक्ता बेटे दिशांत साहू का विवाह एटा में मिरहची थाना क्षेत्र के मिरहची निवासी बांकेलाल साहू की बेटी विद्योत्तमा उर्फ डोली से किया था। कुछ दिनों बाद बेटे दिशांत को पता चला, डोली का पूर्व में सुशांत माहेश्वरी से विवाह हो चुका है। दोनों चोरी छिपे बात करते हैं। डोली एक डायरी भी लिखती है। जब उस डायरी को देखा तो उसमें कई ऐसे नंबर मिले जिन पर डोली की बात होती थी।