जिलाधिकारी ने किया राशन की दुकानों का निरीक्षण

जिलाधिकारी ने किया राशन की दुकानों का निरीक्षण
आमजन से राशन वितरण पर जानी प्रतिक्रिया
निर्माणाधीन पुस्तकालय का भी निरीक्षण कर कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करने के दिये निर्देश।
कासगंज: आजादी के अमृत महोत्सव समारोह के एक भाग के रूप मे उचित दर दुकानो के संचालन की जमीनी स्तर पर वास्तविकता का पता लगाने हेतु आज जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने जिला पूर्ति अधिकारी संजय गंगवार व अन्य आपूर्ति कर्मियो के साथ ग्रामीण क्षेत्र की उचित दर दुकानो का आकस्मिक व गहन निरीक्षण किया ।
जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत देवरी प्रहलादपुर विकासखण्ड सोरो के उचित दर विक्रेता
रामरज की उचित दर दुकान का निरीक्षण किया, निरीक्षण के समय उचित दर विक्रेता उपस्थित मिले। उचित दर दुकान पर आवश्यक सूचनाये प्रदर्शित पायी गयी तथा कैमरा लगा पाया गया। उचित दर विक्रेता के स्टॉक रजिस्टर का अवलोकन किया गया जो अद्यावधिक पाया गया तथा तृतीय स्तर का सत्यापन पाया गया। उचित दर दुकान पर उपस्थित कार्डधारको से वितरण के सम्बन्ध में पूछताछ की गयी तो उनके द्वारा निर्धारित मात्रा मे खाद्यान्न प्राप्त किया जाना स्वीकार किया। निरीक्षण के समय तक उचित दर विक्रेता के द्वारा 55 अन्त्योदय कार्ड एवं 836 पात्र गृहस्थी कार्डधारको कुल 891 कार्डो मे आवश्यक वस्तुओ का वितरण किया जाना पाया गया। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के चावल का वितरण होना पाया गया। उचित दर विक्रेता से पूछताछ करने पर विक्रेता द्वारा पूर्ण मात्रा मे खाद्यान्न का उठान सिंगल स्टेज के माध्यम से होना बताया गया। कॉटा बाट की रसीद का अवलोकन किया गया तथा इलैक्ट्रोनिक कॉटे पर वजन तौलकर देखने पर कॉटा सही पाया गया। उचित दर विक्रेता को निर्देशित किया गया कि अवशेष बचे कार्डधारको को नियमानुसार चावल का वितरण करना सुनिश्चित करें।
ग्राम पंचायत तकुआवर विकासखण्ड सोरो के उचित दर विक्रेता बलवीर की उचित दर दुकान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय उचित दर विक्रेता उपस्थित मिले। उचित दर दुकान पर आवश्यक सूचनाये प्रदर्शित पायी गयी तथा कैमरा लगा पाया गया। उचित दर विक्रेता के स्टॉक रजिस्टर का अवलोकन किया गया जो अद्यावधिक पाया गया तथा तृतीय स्तर का सत्यापन पाया गया। उचित दर दुकान पर उपस्थित कार्डधारको से वितरण के सम्बन्ध में पूछताछ की गयी तो उनके द्वारा निर्धारित मात्रा मे खाद्यान्न प्राप्त किया जाना स्वीकार किया। निरीक्षण के समय तक उचित दर विक्रेता के द्वारा 37 अन्त्योदय कार्ड एवं 711 पात्र गृहस्थी कार्डधारको कुल 748 कार्डो मे आवश्यक वस्तुओ का वितरण किया जाना पाया गया। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत खाद्यान्न का वितरण होना पाया गया। उचित दर विक्रेता से पूछताछ करने पर विक्रेता द्वारा पूर्ण मात्रा मे खाद्यान्न का उठान सिंगल स्टेज के माध्यम से होना बताया गया। उचित दर विक्रेता को निर्देशित किया गया कि वह एम0डी0एम0 योजना का खाद्यान्न तत्काल सम्बन्धित को हस्तानान्तरित करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी द्वारा उचित दर विक्रेता को निर्देशित किया गया कि व कार्डधारको को नियमानुसार पूरी तौल/निर्धारित मूल्य पर खाद्यान्न का वितरण करना सुनिश्चित करें।
ग्राम पंचायत मामौ विकास खण्ड कासगंज के उचित दर विक्रेता श्रीकृष्ण की उचित दर दुकान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय उचित दर विक्रेता उपस्थित मिले। उचित दर दुकान पर आवश्यक सूचनाये प्रदर्शित पायी गयी तथा कैमरा लगा पाया गया। उचित दर विक्रेता के स्टॉक रजिस्टर का अवलोकन किया गया जो अद्यावधिक पाया गया तथा तृतीय स्तर का सत्यापन पाया गया। उचित दर दुकान पर उपस्थित कार्डधारको से वितरण के सम्बन्ध में पूछताछ की गयी तो उनके द्वारा निर्धारित मात्रा मे खाद्यान्न प्राप्त किया जाना स्वीकार किया। निरीक्षण के समय तक उचित दर विक्रेता के द्वारा 62 अन्त्योदय कार्ड एवं 550 पात्र गृहस्थी कार्डधारको कुल 612 कार्डो मे आवश्यक वस्तुओ का वितरण किया जाना पाया गया। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत चावल का वितरण होना पाया गया। उचित दर विक्रेता से पूछताछ करने पर विक्रेता द्वारा पूर्ण मात्रा मे खाद्यान्न का उठान सिंगल स्टेज के माध्यम से होना पाया गया। कॉटा वाट की रसीद का अवलोकन किया गया तथा इलैक्ट्रोनिक कॉटे पर वजन तौलकर देखने पर कॉटा सही पाया गया। उचित दर विक्रेता को निर्देशित किया गया कि व बचे हुये अवशेष कार्डधारको को नियमानुसार खाद्यान्न का वितरण करना सुनिश्चित करें।ग्राम पंचायत भिटौना विकास खण्ड कासगंज के उचित दर विक्रेता रामबाबू की उचित दर दुकान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय उचित दर विक्रेता उपस्थित मिले। उचित दर दुकान पर आवश्यक सूचनाये प्रदर्शित पायी गयी तथा कैमरा लगा पाया गया। उचित दर विक्रेता के स्टॉक रजिस्टर का अवलोकन किया गया जो अद्यावधिक पाया गया तथा तृतीय स्तर का सत्यापन पाया गया। उचित दर दुकान पर उपस्थित कार्डधारको से वितरण के सम्बन्ध में पूछताछ की गयी तो उनके द्वारा निर्धारित मात्रा मे खाद्यान्न प्राप्त किया जाना स्वीकार किया। निरीक्षण के समय तक उचित दर विक्रेता के द्वारा 88 अन्त्योदय कार्ड एवं 535 पात्र गृहस्थी कार्डधारको कुल 623 कार्डो मे आवश्यक वस्तुओ का वितरण किया जाना पाया गया। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत खाद्यान्न का वितरण होना पाया गया। उचित दर विक्रेता से पूछताछ करने पर विक्रेता द्वारा पूर्ण मात्रा मे खाद्यान्न का उठान सिंगल स्टेज के माध्यम से होना बताया गया। कॉटा वाट की रसीद का अवलोकन किया गया तथा इलैक्ट्रोनिक कॉटे पर वजन तौलकर देखने पर कॉटा सही पाया गया। उचित दर विक्रेता को निर्देशित किया गया कि व बचे हुये अवशेष कार्डधारको को नियमानुसार पूरी तौल पर खाद्यान्न का वितरण करना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर आमजन मानस से भी पूछताछ की गई कि राशन आदि समय पर व पूरी मात्रा में प्राप्त हो रहा है अथवा नही, जिसपर लोगों ने बताया कि उन्हें राशन प्राप्त हो रहा है।

उक्त के उपरांत जिलाधिकारी ने नगर पालिका कासगंज में निर्माणाधीन पुस्तकालय का भी निरीक्षण किया और कार्य को शीघ्रता से गुणवत्तापूर्ण करने के निर्देश प्रदान किए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks