नए साल में नौ अन्य जिला मार्गों का होगा चौड़ीकरण, रिपोर्ट योगेश मुदगल

नए साल में नौ अन्य जिला मार्गों का होगा चौड़ीकरण, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । नया साल 2023 जिले के लिए सौगातों से भरा रहेगा। इनमे जिले को अन्य जिलों से जोड़ने वाले नौ मार्गों का चौड़ीकरण किया जाएगा।

इससे इन मार्गों से लिंक सैकड़ों गांव की यातायात व्यवस्था और भी सुदृढ़ होगी। साथ ही वाहन चालकों को सड़कों पर गड्ढों से निजात मिलेगी। मंगलवार को प्रांतीय लोक निर्माण खंड द्वितीय एक्सईएन मुजाइद्दीन अख्तर ने बताया कि नए साल में जिले के नौ अन्य जिला मार्गों का चौड़ीकरण किया जाएगा। इसके लिए शासन ने तीन दिन के अंदर डीपीआर मांगी है। इसे बनाने में विभागीय कर्मचारी जुटे हुए हैं। सभी मार्गों को 3.75 मीटर के स्थान पर सात मीटर तक चौड़ा किया जाएगा।

इन मार्गों का किया जाएगा चौड़ीकरण

प्रांतीय लोक निर्माण खंड द्वितीय एक्सईएन के अनुसार अन्य जिला मार्ग की श्रेणी में सुमार मरथरा-मिरहची होते हुए मोहनपुरा मार्ग, एटा-मारहरा रोड, सराय अहगत-ढढिंगरा मार्ग, एटा-गंजडुंडवारा मार्ग, जैथरा-कुरावली मार्ग, एटा-सहावर मार्ग से लालगढी मार्ग, शिकोहाबाद रोड से रिजोर-औछा मार्ग, अलीगंज-कंपिल मार्ग, फर्रूखाबाद-अलीगंज मार्ग सहित सभी मार्गों को 3.75 के स्थान पर सात मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मार्गों का निर्माण कराने के लिए प्रदेश सरकार ने समूचे प्रदेश की अन्य जिला मार्गों के लिए एक हजार करोड़ बजट का आवंटन कर दिया है। मार्गों की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट पहुंचते ही शासन से बजट स्वीकृत हो जाएगा। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया कर मार्गों का चौड़ीकरण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। नए साल के अंत तक जिले की सभी मार्ग बनकर तैयार हो जाएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks