सपा विधायक इरफान सोलंकी पर गैंगस्टर

सपा विधायक इरफान सोलंकी पर गैंगस्टर

कानपुर, प्रमुख संवाददाता । महिला के घर आगजनी और फर्जी आधार मामले में फंसे सपा विधायक इरफान सोलंकी की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। सोमवार को विधायक और उनके चार गुर्गों पर गैंगस्टर लगा दिया गया। गैंगस्टर के तहत दर्ज की गईं तीन एफआईआर में इरफान सोलंकी को गैंग लीडर बनाया गया है। दो एफआईआर जाजमऊ तो एक ग्वालटोली थाने में दर्ज की गईं। अब रासुका की कार्रवाई के लिए पुलिस अफसर मंथन कर रहे हैं। अब विधायक पर दर्ज मुकदमों की संख्या आठ हो गई है।

ज्वाइंट सीपी आनंद प्रकाश तिवारी के मुताबिक विवेचना के दौरान विधायक की जो आपराधिक गतिविधियां सामने आई, उसके बाद उनके और गुर्गों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मामला दर्ज किया गया। संपत्ति कब्जे के एक और विवाद में सबूत मिले, जिसकी रिपोर्ट जाजमऊ थाने में हुई है। इसके अलावा ग्वालटोली में पुलिस कर्मियों से अभद्रता के मामले में तब तस्करा डाला गया था, अब उसमें भी केस दर्ज किया गया है। इरफान वर्तमान में महराजगंज जेल में बंद हैं।

वादी बनी पुलिस पुलिस ने वादी बनकर जाजमऊ थाने में इरफान सोलंकी, उनके भाई रिजवान सोलंकी, सपा नेत्री नूरी शौकत के पिता शौकत पहलवान, डी-2 गैंग के इसराइल आटेवाला और मोहम्मद शरीफ के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में एफआईआर कराई है।

विधायक पर तीन और मामले दर्ज किए गए हैं। यह वह आपराधिक कृत्य हैं जिसमें वह दोषी पाए गए हैं। एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू करा दी गई है। जैसे-जैसे सबूत मिलते जाएंगे। पुलिस द्वारा चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

-आनंद प्रकाश तिवारी,ज्वाइंट सीपी

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks