औरैया में मिली विकास दुबे की लास्ट लोकेशन, मध्य प्रदेश भागने की आशंका

 

 

कुख्यात अपराधी विकास दुबे की तलाश में यूपी पुलिस ने दिन रात एक कर दिया है. सूत्रों के मुताबिक विकास दुबे की अंतिम लोकेशन उत्तर प्रदेश के औरैया में मिली है. औरेया मध्य प्रदेश से सटा हुआ है, ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि विकास दुबे एमपी की ओर भाग सकता है.

अब जब यूपी पुलिस ने इस वारदात की जांच शुरू की है तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं. विकास की कॉल डिटेल में कुल 24 पुलिसवालों के नाम सामने आए हैं. सूत्रों के मुताबिक विकास दुबे के साथ चौबेपुर थाने का एक दारोगा और दो सिपाहियों के लगातार संपर्क में रहने के साक्ष्य मिले हैं. शिवराजपुर थाने के भी कुछ सिपाही विकास दुबे के लगातार संपर्क में थे.

ADM करेंगे जांच

इस बीच यूपी पुलिस ने बिकरू गांव एनकाउंटर की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं. इस केस की जांच ADM करेंगे.

विकास दुबे के पुराने मुकदमों की समीक्षा शुरू

यूपी पुलिस के 8 जवानों और अफसरों की हत्या की वजह बनने वाले विकास दुबे के पूरी कुंडली अब यूपी पुलिस खंगाल रही है. पुलिस ने विकास दुबे के सभी पुराने मुकदमों की समीक्षा शुरू कर दी है. इसकी सीधी निगरानी पुलिस मुख्यालय कर रहा है.

इस बीच एक नई जानकारी ये सामने आई कि इस साल मार्च महीने में एसटीएफ ने पुलिस मुख्यालय में 25 दुर्दांत अपराधियों की एक सूची भेजी थी, हैरान करने वाली बात ये है कि इस लिस्ट में विकास दुबे का नाम नहीं था.

औरेया में मिली संदिग्ध कार

इस बीच यूपी के औरैया जिले के दिबियापुर इलाके में एक अज्ञात कार मिली है. ये कार औरेया के एलजी गार्डन गेस्ट हाउस के पास मिली है. कार पर लखनऊ का नंबर है और इसकी ब्रांड फोर्ट की इको स्पोर्ट है. ये कार अमित दुबे नाम के किसी व्यक्ति के नाम रजिस्टर्ड है. सदर पुलिस इस संदिग्ध कार की जांच में जुट गई है.

About The Author

NAZIM HUSAIN

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks