नेत्र चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन
225 मरीजों ने पंजीकरण कराकर वरिष्ठ चिकित्सकों से कराया परीक्षण
85 मोतियाबिंद के मरीजों को निशुल्क ऑपरेशन हेतु भेजा गया मथुरा

एटा। गांधी स्मारक इंटर कॉलेज जनपद एटा में आज कल्याण करोति मथुरा द्वारा संचालित श्रीजी बाबा नेत्र चिकित्सा संस्थान मथुरा द्वारा एवं श्याम स्टील लिमिटेड कोलकाता के तत्वधान में नेत्र चिकित्सा शिविर का हरी गंगा फिलिंग स्टेशन में आयोजन किया गया आयोजन के दौरान तमाम मरीजों ने अपने नेत्रों का परीक्षण भी कराया तथा निशुल्क दवाइयां प्राप्त की
आपको बता दें लगातार सक्रिय रहने वाली संस्था कल्याण करोति मथुरा द्वारा संचालित श्रीजी बाबा ने चिकित्सा संस्था चिकित्सा शिविर हरी गंगा फिलिंग स्टेशन में आयोजन किया गया इस दौरान 225 मरीजों ने अपना पंजीकरण कराकर वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा नेत्रों का सफल परीक्षण कराया परीक्षण के द्वारा मिले 85 मोतियाबिंद के मरीजों को निशुल्क ऑपरेशन हेतु श्री बाबा नेत्र चिकित्सालय मथुरा भेज दिया गया वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम में धनंजय वशिष्ठ अनुभव उपाध्याय श्यामसुंदर यगदेव आर्य चंदन सिंह विपिन गुप्ता मौजूद रहे।