कंट्रोल रूम के चिकित्सक और सीएचओ की बिगड़ी तबीयत-रिपोर्ट,राहुल शर्मा

कंट्रोल रूम के चिकित्सक और सीएचओ की बिगड़ी तबीयत*अलीगढ़ स्वास्थ्य विभाग के प्रशासनिक अधिकारी कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम के डॉक्टर समेत दो की तबीयत खराब हो गई है। इयकी जानकारी लगते ही सीएमओ ने तत्काल जांच कराने व क्वारेंटाइन करने और दूसरी टीम को तैनात करने का आदेश दिया। मगर आदेश का अनुपालन नहीं हो सका। इसके पीछे सीएमओ कार्यालय अव्यवस्था को जिम्मेदारी बताया जा रहा है।स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की माने तो कोविड-19 की ड्यूटी कर रही डॉक्टर और कंट्रोल रूम में तैनात सीएचओ की तबीयत खराब है। इनमें कोरोना के लक्षण मिले है। ऐसे में डॉक्टर तो जांच को सेंपल भेजकर क्वारेंटाइन है, जबकि कंट्रोल रूम में तैनात सीएचओ की तबीयत शनिवार को बिगड़ी। उसने गले में परेशानी होने की जानकारी जब डॉक्टर केसी भारद्वाज को हुई तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना सीएमओ को दी। सीएमओ ने तत्काल सीएचओ की जांच कराने को निर्देश देते हुए कंट्रोल रूम की टीम को क्वारेंटाइन करने को निर्देश दिया। निर्देश पर सीएचओ का सेंपल तो हुआ मगर टीम क्वारेंटाइन नहीं हुई। सेंपल देने के बाद कर्मचारी कंट्रोल रूम में डटे रहे। इतने संवेदनशील मामले में लापरवाही बरतना कितने के लिए हानिकारक होगा? यह तो आने वाला समय बताएगा।सीएमओ डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम के सीएचओ की तबीयत खराब होने की जानकारी है। जांच कराकर टीम को क्वारेंटाइन का निर्देश दिया जा चुका है। अगर टीम को क्वारेंटाइन नहीं किया गया तो इसकी जांच कराई जाएगी। लापरवाही करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks