उत्तर भारत शीतलहर से कांपा चार दिन राहत के आसार नहीं,

*उत्तर भारत शीतलहर से कांपा चार दिन राहत के आसार नहीं, रिपोर्ट योगेश मुदगल

आगरा/नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली बर्फीली हवाओं से उत्तर भारत में शीतलहर से लोगों का बुरा हाल है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पंजाब और हरियाणा के अधिकतर स्थानों पर रविवार को कड़ाके की ठंड पड़ी और बठिंडा सबसे ठंडा स्थान रहा। वहीं, सुबह-शाम कोहरे की वजह से सड़कों पर वाहनों की गति थम गई है। कई रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं। विमानों पर भी कोहरे का असर पड़ा है।

इधर, आगरा समेत ब्रज के जिलों में पारा धड़ाम होने से गलन बढ़ गई है। आगरा में रविवार को तापमान तेजी के साथ नीचे गिरा। अधिकतम तापमान सामान्य से पूरा चार डिग्री कम हो गया।

31 तक और गिरेगा तापमान मौसम विभाग के मुताबिक साल के अंतिम दिन तक निचला तापमान पांच डिग्री तक जा सकता है, जबकि दिन के तापमान में एक से लेकर दो डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। अगले दो दिन घना कोहरा छाए रहने के आसार जताए गए हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks