अलीगढ़ खैर विधानसभा से रा.लोकदल के पूर्व प्रत्याशी,अतरौली CHC के ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक और बेसिक हेल्थ वर्कर,आढत कारोबारी के परिवार से 4 लोग,डोरी नगर से

3 और रियल स्टेट कारोबारी के पिता सहित 22 कोरोना की जांच में आये संक्रमित,जनपद में संक्रमितों का आंकड़ा हुआ 584,वही मरने वालों का आंकड़ा हुआ 24*
अलीगढ़ मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि लेब की जांच में आज 22 लोग कोरोना संक्रमित आये है प्राप्त जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय खैर विधान सभा के पूर्व रा.लोकदल प्रत्याशी निवासी जट्टारी,पुलिस चौकी जट्टारी का 49 वर्षीय पुलिस कर्मी,जट्टारी निवासी 53 और 39 वर्षीय किसान ,धनीपुर मंडी के आढतिया की 36 वर्षीय पत्नी,46 वर्षीय बड़ा भाई,38 वर्षीय भाभी,15 वर्षीय भतीजा,इसके अलावा धनीपुर मंडी का 25 वर्षीय युवक,आईटीएम अस्थाई जेल के 2 बंदी क्रमशः23 वर्षीय और 20 वर्षीय,गोंडा कलावारी का 33 वर्षीय व्यक्ति,सिविल लाइन दोहरा की 59 वर्षीय महिला,गांधी पार्क डोरी नगर के रहने वाले 3 लोग क्रमशः68 वर्षीय महिला,45 वर्षीय महिला का बेटा,40 वर्षीय महिला की बहू,चंडौस का 17 वर्षीय युवक,सीएचसी अतरौली के ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक 39 वर्षीय और 26 वर्षीय बेसिक हेल्थ वर्कर,रघुवीर पुरी की 40 वर्षीय महिला,पला साहिबाबाद की 65 वर्षीय महिला और मामू भांजे के रहने वाले रियल स्टेट कारोबारी के 70 वर्षीय पिता जांच में कोरोना संक्रमित आये है। अब तक अलीगढ़ में कोविड मरीजों का आंकड़ा कुल 584 हो गया है।वही संक्रमण से मरने वालो की संख्या जनपद में 24 हो गयी है।जनपद में कुल 214 एक्टिव केस हो गए हैं और 346 कोरोना संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके है। तथा अब तक संक्रमितों के परिवार के अन्य सदस्यों और उनके संपर्क में रहने वाले लोगों का सैंपल लिया जा रहा है।वही जिला प्रशासन के आदेश पर सेनिटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है।