जनपद में नहीं हो पा रही कोरोना की आरटीपीसीआर जांच, रिपोर्ट योगेश मुदगल

जनपद में नहीं हो पा रही कोरोना की आरटीपीसीआर जांच, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । जिले में मेडिकल कालेज, स्वास्थ्य विभाग की सीएचसी, पीएचसी पर वर्तमान में कोरोना जांच को आरटीपीसीआर सैंपलिंग नहीं हो रही है। आरटीपीसीआर जांच कराने आने वाले लोगों को लौटाया जा रहा है। मेडिकल कालेज में मोतिया बिन्द, सीजर, डायलेसिस कराने वाले मरीजों की आरटीपीसीआर जांच के बजाय एंटीजन रैपिड किट से कोरोना जांच की जा रही है। उसे बाद मरीजों के ऑपरेशन किये जा रहे हैं। शनिवार को भी मेडिकल कालेज की एमसीएच विंग में आरटीपीसीआर कोरोना जांच कराने पहुंचे व्यक्ति को लौटना पड़ा। उसको पैथोलॉजी स्टाफ ने बताया कि अभी आरटीपीसीआर जांच सैंपल नहीं लिये जा रहे है। सोमवार से आरटीपीसीआर जांच सैंपल की शुरूआत होने के निर्देश मिले है।

मेडिकल कालेज की बीएसएनएल-2 लैब में 100 आरटीपीसीआर सैंपल की जांच करने की सुविधा है। ऐसे में कोरोना संक्रमण बढ़ने की स्थिति में अधिक आरटीपीसीआर सैंपल होने पर बाहर से जांच कराने को स्वास्थ्य विभाग को मशक्कत करनी पड़ेगी। वर्तमान में मेडिकल कालेज और स्वास्थ्य विभाग के मध्य आरटीपीसीआर सेम्पल की जांच को लेकर खींचतान की स्थिति बनी हुई है। जिसको लेकर आये दिन मेडिकल कालेज प्राचार्य डा. नवनीत कुमार चौहान और सीएमओ डा. उमेश चंद्र त्रिपाठी के मध्य एक-दूसरे को पत्र लिखने का क्रम चल रहा है। बढ़ते कोरोना संक्रमण और शासन से सख्त रुख अपनाये जाने के बाद जल्द आरटीपीसीआर सेम्पलिंग कराये जाने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा गया है।

मेडिकल कालेज में कोरोना पीकू वार्ड किया गया सक्रिय एटा, देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण मामलों को देखते हुए जिले के मेडिकल कालेज की एमसीएच विंग में स्थित पीकू वार्ड को सक्रिय किया गया है। नोडल अधिकारी डा. एबी सिंह ने शनिवार को स्वयं मौजूद रहकर वार्ड में लगे वेंटीलेटर एवं अन्य उपकरण को संचालित कर जांचा-परखा गया। जिससे कोरोना संक्रमित मिलने वालों को वार्ड में रखकर देखभाल की जा सके। वर्तमान में जनपद में प्रतिदिन 200 से 300 लोगों की ही कोरोना जांच हो पा रही है।

कोविड अस्पताल बागवाला, चुरथरा भी रखे अलर्ट पर जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव निकलने पर उसकी स्थिति को देखते हुए होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल को अलर्ट पर रखने का निर्णय लिया जाएगा। कोरोना संक्रमित की गंभीर स्थिति होने पर उसको सीएचसी बागवाला और चुरथरा में रखा जाएगा। इसलिए दोनों कोविड अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है। कोविड अस्पताल में तीन शिफ्ट में चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ की डयूटी लगाये गई है। तीन शिफ्ट में नौ चिकित्सक और 15 पैरामेडिकल स्टाफ की डयूटी लिस्ट जारी कर दी गई है।

मेडिकल कालेज में आरटीपीसीआर कोरोना जांच बंद नहीं की गई है। अगर नहीं की जा रही है उसके पीछे कुछ वजह होगी। कोरोना वायरस की रोकथाम को संबंधित माइक्रोलॉजी, पैथोलॉजी विभाग को निर्देशित किया गया है वह रोकथाम के सभी जरूरी व्यवस्थायें करें।

डॉ. विवेक पाराशर, मीडिया प्रभारी, मेडिकल कालेज, एटा।

*27 दिसंबर को कोविड अस्पतालों में होगा मॉकड्रिल

एटा। नोडल अधिकारी डॉ. एबी सिंह ने बताया कि 27 दिसंबर को एमसीएच विंग के कोरोना पीकू वार्ड में मॉक ड्रिल होगा। मॉक ड्रिल में संभावित कोरोना मरीज को घर से लाकर वार्ड में भर्ती कर उपचार करने की प्रक्रिया दोहरायी जाएगी। जिससे वार्ड में डयूटी पर रहने वाला स्टाफ मॉक ड्रिक से कोरोना संक्रमित को दिये जाने वाली चिकित्सा सुविधा की प्रक्रिया को निर्धारित समय में पूरी करेगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks