नए साल में जिले को मिलेगी सात नए बिजलीघरों की सौगात

*नए साल में जिले को मिलेगी सात नए बिजलीघरों की सौगात, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । नए साल में जिले को 33/11 केवी के सात नए बिजलीघरों की सौगात मिलेगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों को निर्वाध बिजली आपूर्ति मिलेगी। कार्य को जल्द ही शुरू कराने के लिए कॉरपोरेशन एवं निगम के उच्चाधिकारी जुटे हुए है। इसके साथ ही अन्य कार्य भी होगे।

शनिवार को विद्युत विरतण मंडल एई राजकुमार एवं विद्युत वितरण ग्रामीण खंड द्वितीय एक्सईएन अभिनेंद्र प्रताप सिंह ने संयुक्त रुप से बताया कि वर्ष 2023 में रिवेंप योजना के तहत जिले को सात नए बिजलीघरों की सौगात मिलेगी। इसमें विद्युत वितरण ग्रामीण खंड प्रथम क्षेत्र के तहत तीन बिजलीघर एवं विद्युत वितरण ग्रामीण खंड द्वितीय क्षेत्र के तहत कुल चार बिजलीघरों को निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि सात में से छह बिजलीघरों का निर्माण शुरु कराने के लिए निगम को जमीन मिल चुकी है। वहीं चुरथरा क्षेत्र में बनाए जाने वाले बिजलीघर के लिए जमीन अधिग्रहण का कार्य विचाराधीन है।

एसई ने बताया कि प्रत्येक बिजलीघर का निर्माण 2500 वर्ग मीटर जमीन पर होगा। हर एक बिजलीघर को बनाने में कॉरपोरेशन छह से सात करोड़ रुपये खर्च करेगा। बिजली अधिकारियों ने यह भी बताया कि बिजलीघरों का निर्माण वैसे से तो रिवेंप योजना के फेज टू में होना था लेकिन योजना शुरू होने का समय ज्यादा एवं बिजलीघरों की आवश्यकता वर्तमान में ही होने के कारण फेस टू में बनने वाले बिजलीघरों का निर्माण प्रथम फेस के साथ ही शुरू कराया जा रहा है। निर्माण कार्य शुरु करने के लिए पॉवर कोरपोरेशन एक बार टेंडर कर चुका है लेकिन किसी तकनीकि समस्या के चलते टेंडर निरस्त हो गया था।

*योजना के प्रथम फेस में यह भी होगे कार्य

एटा। रिवेंप योजना फेज प्रथम के तहत कुल 250 करोड़ की लागात से जिले के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में मीटर से केबल तक आरमर्ड केबलें लगाई जाएगी। विद्युत पोलों पर खुली केबलों के स्थान पर एबीसी केबलें लगाई जाएंगी। स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। नलकूप के फीडरों को अगल किया जाएगा। ओवर लोड फीडरों को बाटा जाएगा।

इन स्थानों पर होगा 33/11 केवी बिजलीघरों का निर्माण

एटा। विद्युत वितरण खंड ग्रामीण प्रथम क्षेत्र के तहत रामनगर, ढढिंगरा एवं चुरथरा में बिजलीघर बनाए जाएंगे। वहीं विद्युत वितरण ग्रामीण खंड द्वितीय क्षेत्र के तहत हरचंदपुर कला, घुटलई, सिरसा टिप्पू एवं फफोतू में बिजलीघर बनाए जाएगे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks