
प्रगति रथ संस्था द्वारा खुशियां बांट कर मनाया गया क्रिसमस का त्योहार।
प्रगति रथ संस्था द्वारा क्रिसमस के मौके पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी क्रिसमस का त्योहार जरूरतमंदों की जरूरत पूरा करके मनाया गया। ग्राम कलरया में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर लोगों को 150 जोड़ी गर्म कपड़े वितरित किए गए । जिसमें बच्चों, महिलाओं, पुरुषों को उनकी जरूरत के अनुसार गर्म कपड़े जिसमें मोजे, स्वेटर, शॉल, टोपे, कोट आदि वितरित किए गए। साथ ही बच्चों के मनोरंजन एवम उत्साहवर्धन के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को चॉकलेट एवं बिस्किट्स बांटे गए एवं विजेता बच्चों को खिलौने सैंटा क्लॉस द्वारा दिए गए। क्रिसमस के मौके पर कपड़े, चॉकलेट, बिस्किट्स और खिलौने पाकर सभी बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस कार्यक्रम में संस्था से सना, जरीना खातून, सत्य सिंह, हेमंत कुमार वर्मा, विनोद कुमार, आदि उपस्थित रहे।