लूट की योजना बनाते 04 अभियुक्तों को अवैध असलहा कारतूस सहित किया गिरफ्तार

एटा– थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा लूट की योजना बनाते 04 अभियुक्तों को अवैध असलहा कारतूस सहित किया गिरफ्तार।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदयशंकर सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में अपराधियों की धरपकड़ हेतु नियत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा 04 अभियुक्तों को लूट की योजना बनाते हुये अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है।
घटनाक्रमानुसार दिनांक 23-12-22 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुखविर की सूचना पर 04 अभियुक्तों को अवैध असलहा कारतूस सहित समय करीब 22.50 बजे लूट की योजना वनाते हुये ताज होटल के सामने जी0टी रोड एटा थाना कोतवाली नगर एटा से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्द सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता–

  1. सतेन्द्र उर्फ भोला उर्फ भुलइया पुत्र हरीशंकर यादव निवासी ग्राम उरावर थाना नगला खंगर जनपद फिरोजाबाद
  2. अभय उर्फ सोनू उर्फ सोनू उर्फ सोनवीर सिंह पुत्र उदयवीर सिंह निवासी शम्भूनगर पानी की टंकी के पास थाना शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद
  3. राहुल जादौन पुत्र अरविन्द निवासी शम्भूनगर थाना शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद
  4. दुर्वेश पुत्र रक्षपाल निवासी नगला पसी थाना एका जिला फिरोजाबाद

अभियुक्त सतेन्द्र उर्फ भोला उर्फ भुलइया का अपराधिक इतिहास–
1- मुअस0 340/08 धारा 307/504/506 भादवि थाना शिकोहावाद जिला फिरोजावाद
2- मुअस0 542/08 धारा 363/366 भादवि थाना शिकोवाहवाद जिला फिरोजवाद
3- मुअस0 206/08 धारा 379/411 भादवि थाना सिरसागंज जिला फिरोजावाद
4- मु0अ0स0 414/08 धारा 396/412 भादवि थाना सिरसागंज जिला फिरोजावाद
5- मुअस0 213/08 थाना नगला खंगर जिला फिरोजावाद
6- मुअस0 239/08 धारा थाना नगला खंगर जिला फिरोजावाद

अभियुक्त अभय उर्फ सोनू उर्फ सोनवीर सिंह का अपराधिक इतिहास–
1- मुअस0 100/19 धारा 307/392/411/504 भादवि थाना शिकोहावाद जिला फिरोजावाद
2- मुअस0 103/19 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना शिकोहावाद जिला फिरोजावाद
3- मुअस0 104/19 धारा 170/420 भादवि थाना शिकोहावाद जिला फिरोजावाद
4- मुअस0 304/19 धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट थाना शिकोहावाद जिला फिरोजावाद

अभियुक्त राहुल जादौन का अपराधिक इतिहास
1- मुअस0 94/03 थाना शिकोहावाद जिला फिरोजावाद
2- मुअस0 103/03 थाना शिकोहावाद जिला फिरोजावाद

बरामदगी –
1- एक पिस्टल मय मैगजीन व 10 कारतूस जिन्दा (.32 बोर)
2- एक तमंचा व 02 कारतूस जिन्दा (315 बोर)
3- दो तमंचा 04 जिन्दा कारतूस (12 बोर)

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल:-
1- श्री राजेश चौहान चौकी प्रभारी गोदाम थाना को0 नगर एटा
2- उ0नि0 जितेन्द्र कुमार गौतम चौकी प्रभारी वनगाँव थाना को0 नगर एटा
3- का0 राहुल लौर
4- का0 जयवीर सिंह
5- का0 अंकुर मलिक
6- का0 सतेन्द्र कुमार
7- का0 मनोज कुमार
8- का0 नीरज।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks