भारतीय मीडिया फाउंडेशन के जमालपुर ब्लाक के अंतर्गत जिला सचिव ऋषि कुमार पांडेय के निवास स्थान पर राष्ट्रीय कोर कमेटी के मीडिया अधिकारियों का किया गया सम्मान

भारतीय मीडिया फाउंडेशन के जमालपुर ब्लाक के अंतर्गत जिला सचिव ऋषि कुमार पांडेय के निवास स्थान पर राष्ट्रीय कोर कमेटी के मीडिया अधिकारियों का किया गया सम्मान।

मिर्जापुर ब्यूरो-भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संगठन विस्तार को लेकर लगातार राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक मीडिया अधिकारियों का दौरा विभिन्न जनपदों एवं राज्यों में चल रहा है इसी कड़ी में हरियाणा एवं दिल्ली से मीडिया अधिकारियों की मीटिंग करने के बाद वाराणसी आने पर भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एवं केंद्रीय मैनेजमेंट कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष एके बिंदुसार जी चंदौली से होते हुए मिर्जापुर जनपद के जमालपुर ब्लॉक पहुंचे जहां पर भारतीय मीडिया फाउंडेशन के जिला सचिव ऋषि कुमार पांडेय ने अतिथियों का जोरदार स्वागत किया जिला सचिव डॉक्टर ऋषि कुमार पांडेय जी के द्वारा अंग वस्त्र भेंट कर कोर कमेटी के मीडिया अधिकारियों का स्वागत किया गया।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय डिप्टी चेयरमैन जगदीश मौर्य जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलेश पाठक जी, केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी के केंद्रीय उपाध्यक्ष मदन मोहन पाठक जी, जमालपुर ब्लॉक अध्यक्ष डॉ आनंद कुमार जी आदि कई पत्रकारों से अधिक कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।
इस मौके पर संगठन का विस्तार करते हुए वरिष्ठ समाजसेविका एवं स्वतंत्र पत्रकार श्रीमती कुमकुम पांडेय जी को उत्तर प्रदेश महिला सेल भारतीय मीडिया फाउंडेशन का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अपना विचार व्यक्त करते हुए भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय डिप्टी चेयरमैन जगदीश मौर्य ने कहा कि हर हाल में मिर्जापुर ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में संगठन को खड़ा करना है इसके लिए हम लोग रात दिन लगे हुए हैं यह कार्यक्रम चलता रहेगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks