तहसील में क्यों बरपा बीजेपी नेताओं का हल्ला

तहसील में क्यों बरपा बीजेपी नेताओं का हल्ला!*

एटा।कहते है कि सत्ता का नशा कुछ भी कर सकता है और कुछ भी करा सकता है लेकिन सत्ता दिशाहीन हों जाये तो फिर सामाजिक विनाश होता है। ऐसा ही कुछ एटा तहसील परिसर में कल शाम ढलते ही बरपा।

*कैसे!!क्या हुआ::::!!*

कल जिलाधिकारी एटा अंकित अग्रवाल द्वारा तहसील परिसर का भूलेखिए निरिक्षण किया गया था। शाम के ढलते ढलते सभी कुछ सामान्य था लेकिन जैसे ही शाम ढलने के बाद करीब सात बजे प्रशासनिक कार्य किये जा रहें थे तभी बीजेपी के कुछ पदाधिकारी तहसील परिसर में पहुँचे और तहसील परिसर में मौजूद तहसीलदार को तलाशने लगे तहसीलदार अपने कार्यों से व्यस्त होने के कारण बीजेपी पदाधिकारी से बोले है कि कल सुबह आइये कि आपके काम को देख कर किया जायेगा. लेकिन परिस्थिति कुछ और ही होने लगी बीजेपी के पदाधिकारी द्वारा अपने बड़े पदाधिकारियों को बुलाना शुरू कर दिया और कहने लगे कि आज इसी तहसील को देखते है कि काम कैसे नहीं होगा… वक्त की नजाकत समझते हुए तहसीलदार अपने ऑफिस को छोड़ कर आवास की तरफ चलें गये।

*मामला आठ बजे तब और बढ़ा!*

मामला तहसीलदार के निकलने के बाद जब बीजेपी के बड़े पदाधिकारियों की एक बड़ी टोली तहसील परिसर में आ धमकी. इस टोली द्वारा लगभग SDM सदर शिवकुमार , तहसीलदार चंद्र प्रकाश सिंह सहित जिले के सभी बड़े अधिकारीयों को करीब 100- 100 गालिया दीं गईं. प्रत्यक्षदर्शी द्वारा बताया गया कि अधिकारीयों  के नाम लेकर गालियां देने के बाद जिले के विधायको को भी गालिया दीं गईं कि इन H….. यों द्वारा इन अधिकारीयों के दिमाग ख़राब कर दिए है वरना यें दिन तो क्या रात में भी हमारा काम करेंगे…….

बीजेपी की गुंडई देखने सुनने के लिए इतना काफ़ी था कि बीजेपी के नेताओ ने तहसील परिसर में ताला लगाने की बात भी कही।

SDM सदर शिवकुमार के लिए कहा गया कि सांसद का सहारा लेकर जिले में टिकने वाले यह अधिकारी को अब टिकने नहीं दिया जायेगा।……

नोट-मान के चलो की सपा के नेता नहीं थे वरना बोला जाता कि गुंडे आ गये है भागो…… गजब बोल चाल है कि जिले के अधिकारीयों को भी गाली दीं जाएगी और विधायकों को भी गालियां।

*शिष्टाचार वाली पार्टी नैतिकता भी भूल गईं.*

*मुख्यमंत्री देख रहें है आप..*

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार एटा में है कि नहीं!!! क्योंकि मुख्यमंत्री का साफ कहना है कि गुंडे और माफिया जेलों में बंद होंगे या फिर जिले से बाहर… फिर यें कौन लोग थे जो शाम के समय सरकारी कार्यो में टांग डालने के बाद जिले के सभी बड़े अधिकारियो को गालियां दे रहें थे। जिले के सभी बड़े अधिकारियो पर दलाली का आरोप लगा रहें थे… कौन थे vo लोग..

*नाम पद सहित पूरी खबर वीडियो ऑडिओ का इंतजार कीजिये.. क्योंकि कलम मर सकती है लेकिन लिखेगी अन्त तक…!!!*

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks