राजेश कुमार शास्त्री
एक नफर अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा

सिद्धार्थनगर । जनपद सिद्धार्थनगर के थाना डुमरियागंज पुलिस नें गोवध निवारण अधिनियम से संबंधित 01नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया ।
बताया जाता है कि अमित कुमार आनन्द, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व राणा महेन्द्र प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज के निर्देशन में देवनन्दन उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक थाना डुमरियागंज के नेतृत्व में थाना डुमरियागंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 308/2022 धारा 147,148,307,336,504,भा0द0वि0 व 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम से संबधित 01नफर अभियुक्त बदरे आलम पुत्र असलम साकिन तेलियाडीह थाना डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया ।