
दो साल बाद लगेगा एटा महोत्सव, कार्यक्रम तय
एटा – बीते दो वर्ष कोरोना की दुश्वारियों के बाद इस बार एटा महोत्सव का परंपरागत ढंग से रंगारंग आगाज़ पांच जनवरी से हो रहा है। रात को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की सूची जिला प्रशासन ने जारी कर दी है।
दो वर्ष बाद आयोजित हो रहे एटा महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए जिला प्रशासन ने इस बार कार्यक्रम संयोजकों के साथ बैठक कर प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रमों को तय कर उनकी रुप रेखा को भी तैयार कर लिया है। महोत्सव का बेहद शानदार प्रतीक चिन्ह तैयार कराया गया है। महोत्सव में लगने वाले टेंट, साउंड, साज सज्जा के साथ आने वाले खेल, तमाशों एवं दुकानों की व्यवस्था करने को लेकर भी प्रशासन ने टेंडर कर दिया है। टेंडर लेने वाली कार्यदायी संस्था ने सैनिक पड़ाव मैदान में साफ सफाई के साथ अन्य कार्य भी शुरु करा दिया है।
बुधवार को महोत्सव प्रभारी/एडीएम वित्त राजस्व आयुष चौधरी ने बताया कि एटा महोत्सव में रात के कार्यक्रमों को तय कर उनकी सूची जारी कर दी गई है