
एटा,सराहनीय कार्य परिवार परामर्श केंद्र एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में महिला थाना कैंपस में नारी उत्थान केंद्र में भवन संचालित परिवार परामर्श केंद्र द्वारा आज दिनांक 22/12/2022 को आपसी मतभेदों के कारण टूटने की कगार पर खड़े एक परिवार को समझा कर फिर से एक साथ रहने के लिए राजी किया गया।
वादी – रश्मि पत्नी श्री प्रमोद कुमार निवासी नगला गूलर थाना पिलुआ जिला एटा
प्रतिवादी- प्रमोद कुमार व शैलेंद्र यादव पुत्र रामनाथ निवासी नगला गुलर थाना पिलुआ जिला एटा उपरोक्त परिवार के बीच आपसी मतभेदों के कारण परिवार परामर्श केंद्र में पत्रावली प्रचलित थी। दोनों परिवारों को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग कर समझाया गया।दोनों परिवार अपनी पिछली गलतियों को मानते हुए साथ रहने के लिए राजी हुए। आज की बैठक में प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मवती,काउंसलर दुष्यंत यादव,बृजबाला वशिष्ठ,पुलिस स्टाफ हेड कांस्टेबल मिथलेश गौरी पूजा मौजूद रहे।