बीस लाख शरणार्थी आबाद

बीस लाख शरणार्थी आबाद

नई दिल्ली, 22 दिसम्बर। पूर्वी पंजाब और भारतीय रियासतों में लगभग २० लाख शरणार्थी बसाये जा चुके हैं। इनमें से १५,००,००० व्यक्ति २० लाख एकड़ से अधिक भूमि पर पूर्वी पंजाब में बसाये गये हैं। यहां ५,५०,००० व्यक्तियों को और बसाने की योजना की जा रही है। लगभग २,२३,००० शरणार्थी रियासतों में बसाये गये हैं। इनमें से १,२३,००० शरणार्थी पटियाला में और ५०,००० जोधपुर में बसाये गये हैं। १५,००० आदमियों को धंधा विनिमय विनिमय विभाग और भारत सरकार की स्थानान्तर समिति की मार्फत काम दिलाया गया है। इनमें से प्रत्येक परिवार में औसतन ५ व्यक्ति थे। इस प्रकार कुल १,०५,००० व्यक्तियों की व्यवस्था हो चुकी।

आगामी योजना- अब पटियाला रियासत ७५,००० और शरणार्थियों को बसाना चाहती है। इंदौर रियासत ने ५,००,००० रुपये इस कार्य के लिये स्वीकृत किये हैं। अलवर में ८,००० शरणार्थी बसाये जा चुके हैं और ५०,००० को अभी गांवों में बसाने की योजना है। यहां उन्हें घर और भूमि राज्य देगा। प्रतापगढ़ राज्य में प्रत्येक परिवार को १० बीघा भूमि ५ वर्ष के लिये बिना लगान के दी जायेगी और अगले ५ वर्ष तक केवल आधा लगान लिया जायेगा। कुएं खोदने और बैल खरीदने के लिये ऋण भी दिया जायेगा। राज्य ने ५,००,००० रुपये शरणार्थियों को बसाने के लिये स्वीकृत किये हैं। मार्च १९४८ तक कृषि विभाग २२० ट्रैक्टर मंगा लेगा। इनसे पूर्वी पंजाब में अगली खरीफ की फसल २,००,००० एकड़ भूमि में बोई जा सकेगी।… युक्तप्रांत की सरकार ने शरणार्थियों को योजनापूर्वक बसाने के लिये धंधेवार गणना की है। नौकरी-पेशा शरणार्थी बड़ी संख्या में काम पर लगाये जा रहे हैं। छोटे व्यापारी औद्योगिक योजनायें बना रहे हैं। यह भी सुझाव रखा गया है कि भूतपूर्व सैनिकों को धंधों की शिक्षा देने की जो सुविधायें दी गई थीं वे ही सुविधायें शरणार्थियों को भी दे द�

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks