ठंड से ठिठुर रहे जरूरतमंद असहायों कों किया कम्बल वितरण

मिशन समाज सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डंपी तिवारी बाबा ने ठंड से ठिठुर रहे जरूरतमंद असहायों कों किया कम्बल वितरण ||

वाराणसी :- वाराणसी में ठंड से बढ़ रही ठिठुरन से पटरी किनारे रह रहे लोग काँपते हुए देखने को मिले इसी बीच मिशन समाज सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डंपी तिवारी बाबा की नजर कुछ गरीब असहाय लोग पर पड़ा जो पटरी किनारे रहकर किसी तरह अपना गुजर बसर कर रहे है अब ठंड के बढ़ने के बाद ठंड से ठिठुर रहे गरीब असहाय जरूरतमंद लोगों के पास पहुंचकर डम्पी तिवारी बाबा ने किया कंबल वितरण और कहा की गरीब असहायों की मदद के लिये वह हमेशा तैयार रहते है जहां उनकी आवश्यकता होती है चौबीस घंटे चाहे गर्मी हो या ठंडी या बरसात वह गरीब असहाय जरूरतमंद लोगो की मदद के लिये तैयार रहते है |

कम्बल वितरण के दौरान मिशन समाज सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डंपी तिवारी बाबा ,आर्यन सेठ, मिंटू सहित संस्था के अन्य दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित रहे ||

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks