हैंडलूम साड़ियों के वर्कशाप मे बताया गया सही व ग़लत साड़ियों की पहचान : डा समता पाण्डेय

वाराणसी । हैंडलूम बनारसी संरक्षण संघ द्वारा आज विश्व साड़ी दिवस के अवसर पर दुर्गाकुंड स्थित श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय में सही हैंडलूम के बारे में पहचान करने हेतु एक वर्कशाप का आयोजन किया गया। वर्कशॉप आयोजन के मुख्य अतिथि वाराणसी के मंडलायुक्त श्री कौशल राज शर्मा जी ने कहा कि हैंडलूम की कला आज धीरे-धीरे खत्म होती जा रही है जिसको हमें फिर से पुनर्जीवित करने की जरूरत है।
इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की हैंडलूम साड़ियों का प्रदर्शनी लगाया गया जिसमें सही और गलत हैंडलूम के बारे में बताया गया कार्यक्रम की आयोजक व संघ की प्रबन्ध निर्देशिका डा समता पाण्डेय ने कहा कि आज हथकरघा बुनकरों बदहाली का जीवन जीने को मजबूर हो गया है क्योकि हैंडलूम की कला अब धीरे धीरे धीरे समाप्त होती जा रही है और उसकी जगह पावरलूम व मशीनों ने ले लिया है।
हैंडलूम बनारसी संरक्षण संघ ने उन हथकरघा बुनकरों के संरक्षण व उनके उत्थान का जो बीड़ा उठाया है उसे हर हाल मे पूरा किया जायेगा।
हैंडलूम वर्कशाप मे मुख्य अतिथि श्री अशोक धवन जी, श्रीभाष सुपकरकर जी , संघ अध्यक्ष श्री सईदुर्रहमान जी( ताज इस्टेट), डा समता पाण्डेय, श्री श्याम सुन्दर जायसवाल, श्री अतीक अंसारी जी, श्री यासीन जी,तौकीर जी, तनवीर जी,एखलाक अहमद, सेराउददीन, सुशील मेहता, हरीश जी, उपस्थित रहे।
वंदना सिंह, हरीश केसवानी, एच ए एच अंसारी, श्रीमती नसरीन और समस्त सेव हैंडलूम परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।