आगरा में अस्पताल संचालक ने किया युवती से दुष्कर्म

*आगरा में अस्पताल संचालक ने किया युवती से दुष्कर्म, रिपोर्ट योगेश मुदगल
दुष्कर्म के वीडियो से दोस्त ने भी किया युवती का शोषण

आगरा, वरिष्ठ संवाददाता। एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के एक अस्पताल संचालक ने कर्मचारी युवती के साथ दुष्कर्म किया। उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाकर अपने परिचित को दे दी। खुद को दिल्ली क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताने वाला मुकेश युवती को ब्लैकमेल करता रहा। उसे होटलों में ले गया और अस्मत लूटी। पीड़िता ने एत्माद्दौला थाने में मुकदमा लिखाया है।

एत्माद्दौला क्षेत्र निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि वह नौ महीने पहले ट्रांस यमुना कालोनी स्थित केजी हॉस्पीटल में काम करने गई थी। अस्पताल संचालक रामपाल सिंह ने उसे अपनी बातों के जाल में फंसा लिया। उससे दुष्कर्म किया, उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना लीं। जिसे प्रसारित करने की धमकी देकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। युवती का आरोप है कि अस्पताल संचालक ने उसकी आपत्तिजनक वीडियो अपने परिचित मुकेश शर्मा निवासी सिकंदरा को दे दी। मुकेश खुद को दिल्ली क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताता है। मुकेश ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसे सिकंदरा और एत्मादपुर के होटलों में ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया। वह वीडियो सार्वजनिक होने के डर से ब्लैकमेल होती रही।

मुकेश ने ब्लैकमेल करते हुए युवती से मांगे दो लाख रुपये युवती ने पुलिस को बताया कि मुकेश शर्मा ने उससे दो लाख रुपये की मांग की। कार से पीड़िता के घर पहुंच गया। आपत्तिजनक फोटो दिखाते हुए रकम मांगी। ब्लैकमेलिंग से परेशान पीड़िता ने आरोपितों के खिलाफ पुलिस की मदद ली। प्रभारी निरीक्षक एत्माद्दौला राजकुमार ने बताया आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताने वाले मुकेश की वास्तविकता के बारे में भी जानकारी की जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks