भाकियू भारत के प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रधान को पीटा, रिपोर्ट योगेश मुदगल

पटियाली। भारतीय किसान यूनियन भारत के प्रदेश उपाध्यक्ष ग्राम पंचायत श्री नगला के प्रधान के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि नलकूप पर काम करते समय नामजदों ने लाठी डंडों से मारपीट की। साथ ही उसे अगवा करने का भी प्रयास किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
पटियाली थाना में दी तहरीर में प्रदेश उपाध्यक्ष व श्री नगला के प्रधान कुलदीप पुत्र होरी लाल ने बताया है कि मंगलवार को वह अपने नलकूप का स्टार्टर सही करा रहा था। तभी पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही आधा दर्जन से अधिक लोगों ने लाठी डंडे से उन पर हमला कर दिया।
आरोप है कि उसे अगवा करने का प्रयास किया। आसपास खेतों में मौजूद लोगों को आता देख आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने घायल को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया है।
पटियाली क्षेत्र के गांव नगला श्रीनगला पर प्रधान कुलदीप का वहां के ग्रामीण के साथ जमीन का विवाद चल रहा है, जमीन के विवाद को लेकर उनके साथ घटना हुई, प्रधान के द्वारा यह भी आरोप लगाया गया कि, दरियाबगंज चौकी चौकी प्रभारी द्वारा उनसे अभद्र व्यवहार किया गया, इसकी जांच की गई तो चौकी प्रभारी पर लगा आरोप निराधार पाया गया, प्रधान की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
—आरके तिवारी, सीओ पटियाली