जाति प्रमाण पत्र निरस्त करने को याचिका, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । भाजपा की ओर पालिकाध्यक्ष पद के लिए दावेदारी कर रहे दो आवेदकों के जाति प्रमाण पत्रों को लेकर हाइकोर्ट में याचिका दाखिल की गई। इसमें जाति प्रमाण पत्रों को गलत जारी करने की बात कहीं है। इसमें पांच लोगों को हाईकोर्ट में पार्टी बनाया गया है।
पिछड़ा वर्ग मोर्चा नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास चौधरी निवासी जैनपुर खावर जनपद अंबेडकर नगर तथा महेंद्र कुशवाह निवासी सेमरी जनपद प्रयागराज की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। इस याचिका में प्रमुख सचिव, जिलाधिकारी, तहसीलदार, सुधा गुप्ता, माधुरी गुप्ता को प्रतिवादी बनाया गया है। दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि दिसंबर के प्रथम सप्ताह में वह एटा भ्रमण के लिए आए थे। इस दौरान पता चला कि सामान्य जाति के लोगों को बिना उनके पूर्वजों की जाति की जांच किए अन्य पिछड़ा वर्ग का प्रमाण पत्र जारी किया जा चुका है। बिना जांच प्रक्रिया अपराए जारी कर दिए है।
अन्य जनपदों में भी जारी किए जा रहे है। इससे पिछड़ा वर्ग संवैधानिक अधिकारों का अतिक्रमण हो रहा है। याचिका की प्रति मिलने के बाद अब तहसील प्रशासन ने इसकी जांच शुरू कर दी है। चर्चा है कि जिन लोगों की शिकायत हुई है वह भाजपा के मजबूत दावेदार है। दिन भर राजनैतिक क्षेत्र में इस बात की चर्चा होती रही।
याचिका संबंधी जानकारी आई है। इस मामले में तहसील से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने पर कोई निर्णय हो सकेगा।
-आलोक कुमार
एडीएम प्रशासन