वकील व बच्चों तक को घर में से घसीट कर पीटा था कई इसमें चोटिल हुए

एटा।सभी अधिवक्ता भाइयों को जैसा पूर्व विदित है कि हमारे अधिवक्ता भाई सुरेंद्र कुमार एडवोकेट भावननगर मारहरा वाले (चेंबर श्याम बाबू सक्सेना वरिष्ठ अधिवक्ता) के खेत पर तहसीलदार एटा द्वारा लेखपाल एस ओ मारहरा, सीओ के साथ मिलकर जबरन चकरोड डलवा दिया गया था। विरोध करने पर उक्त अधिकारियों द्वारा फोर्स की सहायता से उनके व उनके परिवार बा गांव की महिलाओं के साथ मारपीट की गई तथा घर में से खींचकर थाने ले जाया गया था। इस प्रकरण में पुलिस वालों ने बच्चों तक को घर में से घसीट कर पीटा था कई इसमें चोटिल हुए कई बच्चों को फैक्चर हुए। जबकि उक्त खेत पर सुरेंद्र वर्मा एडवोकेट के फेवर में सीनियर डिवीजन जूनियर डिवीजन कोर्ट से स्टे है साथ ही एक पुराना स्टे हाईकोर्ट से चला रहा है जो फर्द पर कायम है। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के माननीय अध्यक्ष श्री रामनरेश मिश्रा जी व महासचिव रोहित पुण्ढीर द्वारा सी ओ सदर, एस एच ओ मारहरा मय पुलिस बल एवं लेखपाल कानूनगो मय राजस्व टीम मौके की पेमायस कराई गई। जिसमे अधिवक्ता सुरेंदर वर्मा अपनी जगह सही पाए गए। तब मौके पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा अपनी गलती मानी गई और अधिवक्ता के विरुद्ध की गई fir वापस लेने एवं चकरोड को हटाने की सहमति भी दी गईं । किंतु आज तक मामले में सिर्फ गुमराह करते रहे है और अब उठ मामले में अधिवक्ता सुरेंदर के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। प्रशासन अपनी पूर्ण तानाशाही पर है

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks