वेदांता इंटरनेशनल की वीर माताजी ने दिया हिंदू राष्ट्र को समर्थन।. डॉ गीता रानी।

अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र द्विवेदी जी के निर्देशानुसार पूरे भारत में हिंदू राष्ट्र के लिए हस्ताक्षर अभियान चल रहा है। डॉ गीता रानी राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष आखिर भारत हिंदू महासभा वेदांता इंटरनेशनल आश्रम सिगरा पहुंची और वेदांता इंटरनेशनल की संरक्षक परम आदरणीय वीर माताजी का आशीर्वाद लिया । वीर माताजी ने हिंदू राष्ट्र को अपना हस्ताक्षर करके समर्थन दिया। वीर माताजी के आंखों में हिंदू राष्ट्र का सपना प्रत्यक्ष दिखाई दे रहा था। साध्वी मां मुक्ति प्रर्णा भक्ति पर्णी एवं आश्रम में उपस्थित सभी मात्रृ शक्तियों ने भी हिंदू राष्ट्र के लिए हस्ताक्षर करके हिंदू राष्ट्र निर्माण में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।