किसानों की आर्थिक मजबूती के लिए सरकार उठाए ठोस कदम : राजू आर्या

किसानों की आर्थिक मजबूती के लिए सरकार उठाए ठोस कदम : राजू आर्या
एटा। भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रंजीत कुमार उर्फ राजू आर्या समय-समय पर किसानों के मुद्दों को लेकर आवाज उठाते रहते हैं, रविवार को राजू आर्या ने अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि डीएपी खाद और यूरिया केंद्रों पर किसानों को भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
राजू आर्या ने कहा कि डीएपी खाद व यूरिया केंद्रों पर किसानों की सुबह से ही लाइन लग जाती है ऐसी कड़कती ठंड में किसान पूरा दिन आसमान के नीचे खड़े हो निकाल देता है फिर भी उसे बड़ी मुश्किल से खाद मिल रही है, आखिर प्रशासनिक स्तर पर ठोस कदम क्यों नहीं उठाए जा रहे हैं..?? अगर किसान पूरा-पूरा दिन सरकारी व्यवस्था से जूझता रहेगा तो देश का कैसे भला होगा, इसलिए सरकार प्रशासनिक अमले में सुधार करे और ऐसे अधिकारियों पर उचित कार्यवाही करे जो समाचार पत्रों में अपने लिए वाहवाही छपवाकर किसानों का शोषण कर रहे हैं और सरकार की छवि को धूमिल कर रहे हैं।
साथ ही राजू आर्या ने कहा कि किसानों को मिलने वाली डीएपी खाद व यूरिया की कीमतों में कटौती करे सरकार, अगर इतनी महंगी कीमतों पर किसानों को खाद व उर्वरक मिलेंगे तो कैसे किसानों की आय दोगुनी होगी इसलिए सरकार जल्द कीमतों पर विचार कर देश के अन्नदात को राहत दे, अगर देश को संपन्न बनाना है तो कृषि प्रधान देश के किसानों का आर्थिक मजबूत और संपन्न होना जरूरी है।
इसके अलावा राजू आर्या ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसी भी स्तर पर किसानों का शोषण होता है तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उसके लिए चाहे हमें आंदोलन का रास्ता क्यों ना अपनाना पड़े उसे अपनाने से पीछे नहीं हटेंगे। इस अवसर पर धीरज गुप्ता, किशू यादव,बिसनपाल सिंह चौहान ,मोहर सिंह , हर्षित चौहान ,विशेष यादव ,विकाश यादव,शिवम यादव,अनिल वर्मा, संजय श्रीवास्तव,सतेंद्र यादव नेताजी कोयला,अजय सक्सेना,मनोज भगेल, मोनू ठाकुर, जितेंद्र सिंह,भूरे यादव, संदीप यादव, सहित सैकड़ों लोग उपस्तित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks