शिर्डी साई बाबा मंदिर का 11 वां स्थापना दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया निकाली गयी पालकी शोभायात्रा

श्री शिर्डी साई बाबा मंदिर का 11 वां स्थापना दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया निकाली गयी पालकी शोभायात्रा ||

वाराणसी :- हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मलदहिया स्थित श्री शिर्डी साई बाबा मंदिर का दो दिवसीय 11 वां स्थापना दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया मंगलवार प्रातः काल बाबा का काकड़ आरती व पंचामृत से स्नान कराया गया और बाबा को मनमोहक फूलों से युक्त हार अर्पित किया गया तत्पश्चात बाबा का आरती की गई | पूरे मंदिर परिसर को सुंदर फूलों से सजाया गया श्री साईं बाबा की पालकी शोभायात्रा मलदहिया स्थित मंदिर परिसर से निकाली गई जो तेलियाबाग, जगतगंज, लहुराबीर होते हुए पुनः मंदिर परिषर में आकर संपन्न हुआ |

शोभायात्रा के मार्ग में विभिन्न जगहों पर बाबा की आरती उतारी गई व शहनाई के मंगल ध्वनि के साथ पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा यात्रा मंदिर परिसर पर पहुंचने पर आरती उतारी गई व बाबा का प्रिय भोजन खिचड़ी का प्रसाद भक्तों में वितरण किया गया |

वहीं सायंकाल 6:00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ रात्रि बाबा की महाआरती की गई व प्रसाद वितरण का आयोजन पुनः किया गया |

कार्यक्रम की अध्यक्षता रजनीश कनौजिया ने किया मुख्य रूप से महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री प्रेम मिश्रा, अशोक जायसवाल, रामभजन अग्रहरि , जगन्नाथ अग्रहरि, गुलशन कनौजिया, आशीष कनौजिया, सत्य प्रकाश आर्य, मनीष गुप्ता, पं. सत्यम शास्त्री, सुशील गुप्ता, अनिल श्रीवास्तव, अरविंद उपाध्याय, राहुल गुप्ता, उज्जवल कनौजिया, आदित्य चौधरी, डॉ भावना द्विवेदी एवं श्री शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय ब्लड बैंक की टीम मौजूद रही ||

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks