भारतीय मीडिया फाउंडेशन हरियाणा प्रदेश के मीडिया अधिकारियों की बैठक हुई संपन्न।

भारतीय मीडिया फाउंडेशन हरियाणा प्रदेश के मीडिया अधिकारियों की बैठक हुई संपन्न
पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को संगठन के संस्थापक एके बिंदुसार एवं policy-making सुप्रीम कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष करन छौकर जी व बी एम एफ परिवहन फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जुबेर खान बागी जी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

पानीपत हरियाणा–
भारतीय मीडिया फाउंडेशन हरियाणा प्रदेश के मीडिया अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक पानीपत स्थित भारतीय मीडिया फाउंडेशन के कार्यालय पर संपन्न हुई।
बैठक में हरियाणा प्रदेश कमेटी के पुनर्गठन पर चर्चा परिचर्चा की गई कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय मीडिया फाउंडेशन के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र कुमार जी ने किया।
कार्यक्रम के दौरान समस्त मीडिया अधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को उत्कृष्ट समाजसेवी रत्न सम्मान पत्र एवं मीडिया व कलमकार रत्न से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एवं मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष एके बिंदुसार ने कहा कि संपूर्ण भारतवर्ष में भ्रमण का कार्यक्रम चल रहा है सभी राज्य कमेटियों को दुरुस्त किया जा रहा है सक्रिय भूमिका निभाने वाले सभी मीडिया कर्मियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को एक मंच पर संगठित करके उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी जा रही है उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य में संगठन विस्तार की रणनीति पर जो प्लान बनाया गया है उस प्लान के तहत पूरे कमेटी को पुनर्गठित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि किसी भी निष्क्रिय व्यक्ति को महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त न किया जाए जो लोग नियुक्त हो गए हैं उनके जगह सक्रिय लोगों को नियुक्त किया जाए।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन के पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष करन छौकर जी ने कहा कि इधर विगत महीनों से दिल्ली ,राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ हरियाणा प्रदेश में संगठन को विस्तार दिया जा रहा है कई नए मीडिया अधिकारियों की नियुक्ति भी की गई है।
उन्होंने कहा कि जल्द ही हरियाणा राज्य के मीडिया अधिकारियों का एक सम्मेलन करा कर सभी को सम्मानित भी किया जाएगा एवं उन्हें नए जिम्मेदारियों का कार्यभार भी सौंपा जाएगा।
उन्होंने कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन अपने उद्देश्यों को लेकर जल्द ही दिल्ली में एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन करेगा।
कार्यक्रम के दौरान भारतीय मीडिया फाउंडेशन दिल्ली केंद्र शासित प्रदेश के अध्यक्ष एवं पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष करन छौकर जी एवं भारतीय मीडिया फाउंडेशन परिवहन फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जुबेर खान बागी जी ने स्मृति चिन्ह एवं नियुक्ति पत्र देकर समस्त मीडिया अधिकारियों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव भोला ठाकुर एवं उत्तर प्रदेश यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता जी ने भी संबोधित किया एवं मीडिया अधिकारियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि हम सभी को संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के अधिकार सम्मान सुरक्षा के सवाल को लेकर निर्णायक जंग लड़ने का ऐलान हो चुका है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव भोला ठाकुर जी, उत्तर प्रदेश यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता जी, वरिष्ठ समाजसेवी भारत शर्मा जी, भारतीय मीडिया फाउंडेशन के मीडिया अधिकारी रवि कुमार जी ऋषि पाल जी, दिल्ली प्रदेश के महासचिव किशन लाल जी, दिल्ली महिला सेल की प्रदेश महासचिव सिम्मी भट्टी जी, हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष सुलेमान जी आदि कई मीडिया अधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks