वाराणसी कांग्रेस करेगी अभूतपूर्व व ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत

वाराणसी कांग्रेस करेगी अभूतपूर्व व ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत

वर्तमान समय मे देश मे सामरिक, आर्थिक, सामाजिक व राजनैतिक मोर्चे पर जिस तरह कि उदासी व भयाक्रांत हालात हैं उससे हर वर्ग हर तबका परेशान है । देश मे लगातार बढ़ रहे नफऱत, टूटन, भयावह बेरोजगारी, नारी शक्ति के अपमान, युवाओं के साथ छल, भयावह होती मंहगाई, अन्नदाता के साथ किये जा रहे क्रूर व्यवहार, घटते रोजगार तथा लगातार बेचे का रहे सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों से भारत को टूटने से बचाने हेतु कन्याकुमारी से लगायत कश्मीर तक लगभग छत्तीस सौ किलोमीटर के सफ़र को अपने कदमो से नापने व हिंदुस्तान को प्रेम, सद्भाव, करुणा के रास्ते जोड़ने के अपने महान व ऐतिहासिक भारत जोड़ो मिशन पर निकले कांग्रेस नेता व युवा हृदय सम्राट राहुल गांधी के हाँथों को मजबूत करने के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने सभी प्रांतीय अध्यक्षों के नेतृत्व में पूरे उत्तर प्रदेश में प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा निकाली । प्रयागराज प्रांत के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों में यह भारत जोड़ो यात्रा पूर्व विधायक, जननेता तथा प्रयागराज प्रांत के अध्यक्ष अजय राय के कुशल नेतृत्व में लगातार विभिन्न जिलों में निकाली जा रही है । इसीक्रम में आगामी 22 दिसम्बर को प्रयागराज प्रांत की अंतिम यात्रा वाराणसी में आयोजित है । वाराणसी जिसे की देश की राजनैतिक राजधानी भी कहा जाता है, में इस भारत जोड़ो यात्रा को अभूतपूर्व व ऐतिहासिक बनाने के लिए आज वाराणसी जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी तथा वाराणसी के वरिष्ठ कांग्रेसजनों की उपस्थिति में चाँदपुर स्थित माँ सरस्वती महिला महाविद्यालय अवस्थित कैम्प कार्यालय में एक आवश्यक बैठक आहूत हुई । बैठक की अध्यक्षता पूर्व सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने की । आजकी आहूत हुई इस अति महत्वपूर्ण बैठक में आगामी 21 दिसम्बर की शाम को गाजीपुर से वाराणसी आ रही यात्रा के अभूतपूर्व स्वागत व पुनः 22 दिसम्बर को सारनाथ से यात्रा के ऐतिहासिक प्रारम्भ के संदर्भ में विस्तृत चर्चा हुई । बैठक में यह तय हुआ कि बनारस में होने जा रही इस भारत जोड़ो यात्रा पर न सिर्फ बनारस की जनता बल्कि पूरे भारत की नजर होगी, अतः पूरे यात्रा के मार्ग को सुव्यवस्थित कर तिरंगे से सजा दिया जाय । पूर्व सासंद डॉ राजेश मिश्रा ने वाराणसी जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी को इस संदर्भ में एक विस्तृत रोड मैप बनाने को कहा ताकि इस यात्रा में हर वह व्यक्ति शामिल हो, जो आजके इस नफ़रती व दम घोटने वाले माहौल से ऊब चुका है । उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सिर्फ कांग्रेस की या किसी दल की यात्रा नही है, बल्कि यह हर उस व्यक्ति की यात्रा है जो देश से प्यार करता है तथा जिसे आजके इस नफ़रती माहौल से ऊबन हो चुकी है । हमे इस यात्रा में उन सभी लोगों को जोड़ना है जो भारत को बचाना चाहते हैं, इसके बहुभाषी व बहुलतावादी सोच को बचना चाहते हैं । तभी हमारा यह भारत जोड़ो मिशन कामयाब होगा। इसी क्रम में पूरे यात्रा के रुट को निर्धारित करते हुए लगभग 30 से ज्यादा प्वांइट निर्धारित किये गए । इन सभी प्वांइट्स को पदाधिकारियों के निर्देशन में दिया गया । जिसकी पूरी जिम्मेदारी उनकी होगी। वाराणसी के सभी ब्लॉकों व न्यायपंचायतों से बड़ी संख्या में युवाओं, किसान भाइयों, महिलाओं तथा अलग अलग क्षेत्रों से आने वाले लोगों को इस यात्रा में शामिल होने की जिम्मेदारी ब्लॉक व न्यायपंचायत अध्यक्षों को दी गयी है । शहर के अंतर्गत सभी विधानसभावार व वार्डों के अध्यक्षों को उनकी जिम्मेदारी दी गयी है । यात्रा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ ही साथ दिल्ली से लगायत उत्तर प्रदेश के बड़े कांग्रेस नेताओं के शामिल होने की भी उम्मीद है । आजकी इस बैठक में पूर्व सासंद डॉ राजेश मिश्रा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतीश चौबे, अनिल श्रीवास्तव, प्रजानाथ शर्मा, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, हाजी रईस अहमद, अभिषेक सिंह, अशोक पांडेय, संजीव सिंह, विनोद सिंह, सीताराम केशरी, राजीव गौतम, देवेंद्र प्रताप सिंह, कल्पनाथ शर्मा, फ़साहत हुसैन बाबू, हसन मेंहदी कब्बन, अनुराधा यादव , डॉ राजेश गुप्ता, शिव शंकर मौर्या, रोहित दूबे, अनुभव राय, अरुण सिंह, कमल पटेल, समेत कई गणमान्य नेता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह ने किया ।

डॉ नृपेन्द्र नारायण सिंह, प्रवक्ता – वाराणसी कांग्रेस।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks