
एटा– जनपदीय पुलिस द्वारा अवैध शराब व शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों से 22 क्वार्टर अवैध देशी शराब व 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद तथा 100 लीटर लहन को किया मौके पर नष्ट, 02 अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में अवैध शराब तथा शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों से बरामद की गई अवैध शराब का विवरण निम्नलिखित है–
थाना कोतवाली देहात
- अभियुक्त सुरेन्द्र पुत्र शिव सिंह निवासी बिजौरी थाना कोतवाली देहात एटा को 22 क्वार्टर अवैध देसी शराब तथा अभियुक्त वकील पुत्र समसुद्दीन निवासी ग्राम मानपुर थाना कोतवाली देहात एटा को 05 लीटर कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया गया है।
थाना कोतवाली नगर
- थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई है तथा 100 लीटर लहन को मौके पर नष्ट किया गया है। अभियुक्त तंग गली का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।