राजेश कुमार शास्त्री ब्यूरोचीफ सिद्धार्थनर
पेंशनर्स दिवस का आयोजन वर्ष 2016 से प्रत्येक वर्ष 17 दिसम्बर को मनाया जाता है

सिद्धार्थनगर । पेशनर्स दिवस आयोजन मुख्य कोषाधिकारी विनोद कुमार की अध्यक्षता एवं अपर उपजिलाधिकारी सन्त कुमार, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई निर्माण खण्ड आर0के0सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ।
पेशनर्स दिवस के अवसर पर मुख्य कोषाधिकारी विनोद कुमार ने जनपद के उपस्थित पेशनर्स को पेशनर्स दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। पेशनर्स दिवस के अवसर पर उपस्थित पेशनर्स द्वारा विभिन्न विभागों के पेंशन प्राप्त कर रहे कर्मचारियों को बधाई दी गयी। पेंशन प्राप्त कर रहे कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि पेंशनर्स दिवस का आयोजन वर्ष 2016 से प्रत्येक वर्ष 17 दिसम्बर को मनाया जाता है। पेशनर्स दिवस को हमें पूरी खुशी के साथ मनाना चाहिए। हम सभी के सहयोग से यह सम्भव हुआ है कि एक दिन हम सभी लोग एकत्रित होते है। पेशन मिलने से हम लोगो का जीवन यापन आसानी से होता है। हमे अपने परिवार पर आश्रित नही रहना पड़ता। 80 वर्ष से ऊपर के पेशनर्स को माला पहनाकर एवं उन्हें कम्बल देकर सम्मानित किया गया। दूर-दराज से आये हुए पेंशनरों की समस्याओं को मुख्य कोषाधिकारी श्री विनोद कुमार द्वारा सुना गया तथा तत्काल निस्तारण कराया गया। पेंशनर एशोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश यादव तथा रामशंकर यादव आदि लोगों ने पेंशनरों की समस्याओं को मुख्य कोषाधिकारी को अवगत कराया। मुख्य कोषाधिकारी ने तत्समय ही उसका निस्तारण करा दिया। मुख्य कोषाधिकारी श्री विनोद कुमार ने सम्मानित पेंशनरों से अपील किया कि आप सभी लोगों को पेंशन से समयाव्यतीत यदि कोई भी समस्या आती है तो उसे मुझे तत्काल अवगत करायें जिससे मेंरे द्वारा प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। मुख्य कोषाधिकारी श्री विनोद कुमार द्वारा उपस्थित सभी पेंशनर्स का धन्यवाद ज्ञापित किया गया एवं आभार प्रकट किया गया।
उक्त अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त लेखाकार कोषागार कार्यालय अरूण कुमार मिश्र, जमुना प्रसाद आर्य, पदुमनाथ, चन्द्रप्रकाश गुप्त, सहायक लेखाकार कोषागार कार्यालय अजीत प्रताप सिंह, चीफ कैशियर जय प्रकाश, राम जी, सन्त प्रकाश, विनोद कुमार, राम प्रकाश, तथा दूर दराज से आये पेशनर्स आदि उपस्थित थे।