डीपीएस काशी में किया गया पत्रकारवार्ता का आयोजन ||
स्वच्छ एवं हरित वातावरण में स्थित डीपीएस काशी का अत्याधुनिक बुनियादी ढांचा है – गणेश सहाय ||

वाराणसी :- बाबतपुर रोड स्थित डीपीएस काशी में शनिवार को किया गया पत्रकार वार्ता का आयोजन पत्रकार वार्ता के दौरान विद्यालय के प्रो. वी. सी. एवं निदेशक आयुष पोद्दार , प्रधानाचार्य गणेश सहाय , शिक्षकगण एवं अभिभावकगण उपस्थित थे | स्वच्छ एवं हरित वातावरण में स्थित डीपीएस काशी का अत्याधुनिक बुनियादी ढांचा है |
इस सम्मलेन में विद्यालय के प्रधानाचार्य गणेश सहाय ने नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के विषय पर प्रकाश डाला विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा बच्चों को इक्कीसवीं सदी के स्किल्स के साथ आगे बढ़ाना हैं उन्होंने लर्निंग, लिट्रेसी और लाइफ आदि स्किल्स के बारे में अभिभावकों के साथ विचार विमर्श किया |
डीपीएस काशी का उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है यहाँ बच्चो में वैज्ञानिक दृष्टीकोण, विशलेनात्मक परख खोज, बुद्धि परख खोज स्वध्याय जैसे गुणों का विकास किया जाता है इसके लिए विगत वर्ष से शिक्षक बच्चों के घर पर भी अभिभावकों से संपर्क कर रहे हैं तथा उनके व्यवहार एवं प्रगति रिपोर्ट की जानकारी देते हैं इस सम्मलेन में अभिभावकों ने भी उत्साहित होकर पूरी तरह हिस्सा लिया तथा अपने सुझाव दिए |
डीपीएस काशी पूर्णतया अंग्रेजी माध्यम स्कूल हैं जो अपनी सभ्यता संस्कृति के साथ – साथ मूल्य परक शिक्षा दे रहा है उल्लेखनीय है कि सीबीएसई में वैश्विक मानकीकरण के लिए डीपीएस काशी को वाराणसी जिला का प्रथम हाइब्रिड स्कूल चयनित किया हैं ||