ऐप से नजदीकी ईवी चार्जर प्वॉइंट का पता लगा सकेंगे, रिपोर्ट योगेश मुदगल

नई दिल्ली में बुधवार को छात्रा को पुरस्कार प्रदान करतीं राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू। ● प्रेट्र
ऐप से नजदीकी ईवी चार्जर प्वॉइंट का पता लगा सकेंगे
पर्यावरण सहेजकर करें मानवाधिकारों की रक्षा मुर्मू
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को कहा कि पर्यावरण सहेजकर हम कई मानवाधिकारों की रक्षा कर सकते हैं। मुर्मू ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार, राष्ट्रीय ऊर्जा दक्षता नवोन्मेष पुरस्कार और राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने इस अवसर पर ‘ईवी-यात्रा पोर्टल’ भी लॉन्च किया।
नई दिल्ली, । देश में कहीं पर भी इलेक्ट्रिक वाहन चालक सड़क पर चलते हुए अपने नजदीकी ईवी चार्जर प्वॉइंट का पता लगा सकेंगे। ऊर्जा दक्षता ब्यूरो द्वारा विकसित ईवी यात्रा पोर्टल और मोबाइल ऐप इलेक्ट्रिक वाहन चालकों को यह सुविधा उपलब्ध कराएगा। पोर्टल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को लॉन्च किया है। ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
उपलब्धता, शुल्क का रीयल टाइम डाटा मिलेगा ऐप से उपयोगकर्ताओं को अपने आसपास के सार्वजनिक ईवी चार्जिंग स्टेशन से संबंधित जानकारी मिल सकेगी। यह उपयोगकर्ता को वहां तक पहुंचने का रास्ता तो बताएगा ही, साथ ही स्टेशन पर स्थापित चार्जर के प्रकार, चार्जिंग स्लॉट की उपलब्धता, प्रचलित ईवी चार्जिंग शुल्क के बारे में रीयल टाइम डाटा उपलब्ध कराएगा।
अग्रिम बुकिंग करने से समय की बचत होगी मोबाइल ऐप के जरिए कोई भी ईवी चालक अपने नजदीकी या यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले चार्जिंग स्टेशन पर पहले से स्लॉट बुक कर सकेगा। इससे वहां पहुंचते ही उसे वाहन चार्जिंग की सुविधा मिल सकेगी। इससे उसका समय बच सकेगा। ऐप निकटतम सार्वजनिक ईवी चार्जर में इन-व्हीकल नेविगेशन की सुविधा प्रदान करेगा।
सरकार को भी सहूलियत होगी पोर्टल पर चार्ज प्वॉइंट ऑपरेटर खुद को पंजीकृत करवा सकेंगे। इससे उनका विवरण राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन डाटाबेस में दर्ज हो जाएगा। इससे सरकार को विभिन्न पहल के बारे में जानकारी का प्रसार करने में आसानी होगी।