फिरोजाबाद में एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, छह लोगों की मौत

फिरोजाबाद में एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, छह लोगों की मौत, रिपोर्ट योगेश मुदगल

● बस चालक को झपकी आने की वजह से बुधवार अल सुबह हादसा होने की आशंका जताई

● मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख जताया, त्वरित राहत कार्य के निर्देश

फिरोजाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार की अलसुबह प्राइवेट बस और डीसीएम में भिड़ंत हो गई। इसके बाद बस खंदी में जा गिरी। इसमें छह लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं 21 घायल यात्रियों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। आशंका है कि हादसा बस चालक को झपकी आने से हुआ है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है।

स्लीपर बस करीब 50 सवारियां लेकर लुधियाना से रायबरेली जा रही थी। बुधवार सुबह 4.30 बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर नगला खंगर थाना क्षेत्र में 61 किमी पर पहुंचकर वो डीसीएम से टकराई और रेलिंग तोड़ती हुई नीचे खंदी में जा गिरी। उस समय अधिकांश लोग नींद में थे। उन्हें संभलने तक का मौका नहीं मिला। सूचना पर यूपीडा और नगला खंगर पुलिस मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। इसमें छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 21 लोग घायल हो गए। एसएसपी आशीष तिवारी, एसपी देहात रणविजय सिंह ने छह थाने की फोर्स मौके पर भेजी। सभी घायलों को एंबुलेंस से सैफई और आसपास के अस्पताल में भिजवाया। 19 सवारियों को हल्की चोटें थीं जिन्हें दूसरी बस से रवाना किया गया, जबकि दो का सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks