धान खरीदकर नहीं चुका रहे रुपये, दो पर मुकदमा, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । लाखों का धान खरीदने के बाद रूपये नहीं दे रहे है। कुछ रूपये के बाद बाकी रूपये का भुगतान नहीं कर रहे हैं। पीड़ित व्यापारी ने दो आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अरूणानगर निवासी राकेश कुमार ने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह मंडी व्यापारी है। राकेश शर्मा निवासी नामालूम सहित दो लोगों ने एक माह पहले 86लाख 11 हजार 957 रूपये का धान खरीदा था, जिसमें से 12 लाख 67हजार 678 रूपये का ही भुगतान किया था। बाकी के रूपये नहीं दे रहे है।
कई बार संपर्क किया। रूपये देने की बात को टाल जाते है। पीड़ित ने कोतवाली नगर में दो लोगों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।