राजेश क़ुंमार शास्त्री ब्यूरोचीफ सिद्धार्थनगर
पैदल गस्त/ भ्रमण, आमजन से संवाद स्थापित कर लोगों से आपस में सौहार्द बनाये रखने की पुलिस नें अपील किया*

सिद्धार्थनगर जनपद सिद्धार्थनगर के पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर नें कानून एवं शांति-व्यवस्था बनाये रखने हेतु थाना शोहरतगढ़ क्षेत्रान्तर्गत कस्बा शोहरतगढ़ में किया गया पैदल गस्त/ भ्रमण, आमजन से संवाद स्थापित कर लोगों से आपस में सौहार्द बनाये रखने की अपील किया ।मिली जानकारी के मुताबिक अमित कुमार आनन्द, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था तथा सौहार्दपूर्ण माहौल बनाये रखने, आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास एवं सुरक्षा के भाव को सुदृढ़ करने के उद्देश्य थाना शोहरतगढ़ के कस्बा शोहरतगढ़ में पैदल गस्त / भ्रमण किया गया । पैदल गश्त के दौरान दुकानदारों, व्यापारी बन्धुओं एवं क्षेत्रीय नागरिकों से मुलाकात कर वार्ता की गयी । आमजन को आपस में प्रेम, सौहार्द बनाए रखने हेतु जनपद में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस प्रशासन के सहयोग अपील की गयी । पैदल गश्त के दौरान जयराम क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़, प्रभारी निरीक्षक थाना शोहरतगढ़ सहित अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण मौजूद रहे ।