अभियान चलाकर विचरण कर रहे गोवंश को नजदीकी गौशालाओं में किया जाएगा संरक्षित

अभियान चलाकर विचरण कर रहे गोवंश को नजदीकी गौशालाओं में किया जाएगा संरक्षित

एटा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार सरसों और आलू की फसलों को बर्बाद कर रहे निराश्रित पशु के क्रम में पशु चिकित्साधिकारी सकीट द्वारा अवगत कराया गया कि सड़को एवं खेतों में विचरण कर रहे गोवंश को गोवंश संरक्षण अभियान चलाकर ग्रामवासियो एवं ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव की मदद से आश्रय स्थलों में संरक्षित कराया जा रहा है।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल के कुशल नेतृत्व, मार्गदर्शन में इस अभियान के तहत 31 दिसम्बर 2022 तक विकास खण्ड क्षेत्र में विचरण कर रहे गोवंशों को नजदीकी आश्रय स्थलों में संरक्षित कर लिया जायेगा, जिससे कि किसानों की फसलो को नुकसान से बचाया जा सके।

 

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks